मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बौद्ध महोत्सव: बुद्ध की भूमि पर होगा भव्य महोत्सव, बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय कलाकार करेंगे शिरकत

On: Wednesday, January 22, 2025 5:04 PM

भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बोधगया में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक तीन दिवसीय इंटरनेशनल बौद्ध महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गया के जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने बुधवार को कालचक्र मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 25 जनवरी तक सभी व्यवस्थाएं, जैसे टेंट, पंडाल, स्टेज, स्टॉल, विभागीय प्रदर्शनी, ग्रामश्री मेला और पंचायत दर्शन स्टॉल, पूरी कर ली जाएं।

इस वर्ष महोत्सव को विशेष बनाने के लिए पहली बार फिल्म फेस्टिवल और आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कैनवास पेंटिंग की प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण होगी। इसके अलावा, ग्रामश्री मेला में लगभग 70 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें विभागीय स्टॉल और पंचायत दर्शन स्टॉल शामिल होंगे। महिला महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा, और बिहार के प्रसिद्ध व्यंजनों के लिए फूड स्टॉल लगाए जाएंगे।

मनोरंजन के लिए बॉलीवुड के ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है, जो अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव में सांस्कृतिक रंग भरेंगे। महोत्सव से एक दिन पहले, 30 जनवरी को गौतम बुद्ध के बोधगया आगमन के मार्ग पर उनके पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए ज्ञान यात्रा निकाली जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव होगी।

जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बोधगया की महाबोधि संस्कृति को वैश्विक मंच पर उजागर करना है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ उप विकास आयुक्त, बीटीएमसी के सचिव और सदस्य, महाबोधि मंदिर के केयर टेकर मोंक, सदर एसडीओ, जिला पर्यटन पदाधिकारी, जिला उद्योग विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल | भारतीय रेलवे में सुधार: अश्विनी वैष्णव ने किए 5 बड़े ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | विश्व टीबी दिवस गया: जेपीएन अस्पताल से जागरूकता रैली रवाना, 10 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सफल इलाज |