मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल ने सहोदया स्कूल द्वारा आयोजित खो-खो प्रतियोगिता के ट्राफी पर जमाया कब्जा

On: Sunday, January 19, 2025 4:32 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर स्थित ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टिकारी में सहोदया स्कूल काम्प्लेक्स, गया की ओर से आयोजित इंटर-स्कूल खो-खो प्रतियोगिता (बालिका) के फाइनल मैच में रविवार को ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल ने आरडी पब्लिक स्कूल को हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया। ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल की टीम सात अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। स्कूल के खेल परिसर में खेले गए दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल ने क्रेन स्कूल शेरघाटी को 11-7 से हराकर फाइनल में जगह बनायी। वंही दूसरे सेमीफाइनल में आरडी पब्लिक ने क्रेन मेमोरियल गया को 12-7 से हराकर फाइनल में जगह बनायी। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में क्रेन शेरघाटी की टीम ने क्रेन मेमोरियल गया को कांटे की टक्कर में 7-6 से पराजित कर दिया।

फाइनल में ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल का दबदबा बरकरार रहा। एकतरफा मुकाबला में आरडी पब्लिक को 11-4 से हराकर प्रतियोगिता का विजेता बनी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रर्दशन करने वाली ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल की खिलाड़ी अनन्या राज को बेस्ट प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। जबकि बेस्ट चेजर का पुरस्कार आरडी पब्लिक की खुशी कुमारी और बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार आरडी पब्लिक की तन्या कुमारी को दिया गया। विजेता टीम ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल की टीम को ट्राफी को ज्ञान भारती टिकारी के प्राचार्य राकेश कुमार, रनर आरडी पब्लिक को बीपीएन ग्लोबल के निदेशक नमित राजा और तीसरे स्थान पर रही क्रेन शेरघाटी की टीम को वरिष्ठ शिक्षक देवराजन कुमार सिन्हा ने ट्राफी प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रशिक्षक आशुतोष कुमार, रंजन कुमार, नीतीश कुमार, सुजीत कुमार सहित बड़ी संख्या स्कूली बच्चे और शिक्षक मौजूद रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार | गोमो जंक्शन पर रेल प्रशासन की घोर संवेदनहीनता: RPF ने जिसे मान लिया था मृत, फरिश्ता बनकर आए पत्रकार और शिक्षकों ने बचाई जान | फतेहपुर में बवाल: चोरी की पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर खानाबदोशों का उग्र हमला, गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त; ASI और महिला सिपाही घायल | अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ |