मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

समाज की एकजुटता के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन

On: Saturday, January 11, 2025 3:57 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी के सात आना किला परिसर में समाजिक कार्यकर्त्ता हिमांशु शेखर के आवास पर शनिवार को एक समाज संवाद यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जातीय जनगणना में भूमिहार जाति के उल्लेख पर चर्चा किया गया। वक्ताओं में कहा कि 1931 के गजट में भूमिहार ब्रह्मण का उल्लेख किया गया था। इस अवसर पर प्रथम मुख्यमंत्री डा श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग किया गया। आचार्य किशोर कुणाल ने दलितों को पुजारी बनाकर उनका उत्थान किया। इस समाज ने देश को श्रीकृष्ण सिंह, सर गणेश दत्त, स्वामी सहजानंद सरस्वती, रामधारी सिंह दिनकर और आचार्य किशोर कुणाल जैसा रत्न दिया है। सभा में आरक्षण की सीमा को बढ़ाने का विरोध किया गया एवं राजनीति में सम्मानजनक हिस्सेदारी की मांग किया गया। 

इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. रत्नेश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि धीरेन्द्र शास्त्री, किसान नेता मिथलेश शर्मा, एडवोकेट सतेन्द्र शर्मा का स्वागत अंग वस्त्र से डा. मित्युंजय कुमार द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डा. चौधरी ने कहा कि उनकी टीम जातीय जनगणना में समाज के नामकरण के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद सतेन्द्र नारायण, आहार फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित प्रकाश, रविंन्द्र शर्मा, पैक्स अध्यक्ष मदन शर्मा, सतेंद्र प्रसाद शर्मा, धीरज शर्मा, धर्मवीर शर्मा ऊर्फ बुलबुल जी, मुकेश शर्मा, पुलेन्द्र सर्वण, आर्या अर्चित, सतीश शर्मा, विनोद शर्मा, नीरज शर्मा, चंदन शर्मा, गौरव शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बृज किशोर सिंह ने किया और संचालन हिमांशु शेखर तथा धन्यवाद ज्ञापन सुबोध शर्मा ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: मतासो में 11 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में पोखर से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस | मोबाइल की एक तस्वीर ने खोला राज, छापेमारी में सिक्सर समेत हथियार बरामद | चार पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान | 12 दिन बाद भी नहीं मिला नौलेश, बेटे की तलाश में सूरत से गांव पहुंचे पिता | क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत |