मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में दर्दनाक सड़क हादसा: देवर-भाभी की मौत, 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल

On: Saturday, January 11, 2025 3:22 PM

टिकारी, संवाददाता: टिकारी-मऊ मुख्य मार्ग पर चिरैली मोड़ के पास शनिवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में देवर-भाभी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्वजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारा लदे बड़े वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला और पुरुष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान कुर्था थाना क्षेत्र के टाली गांव निवासी सुखलाल साव के पुत्र मुकेश कुमार (30) और शंभु साव की पत्नी उषा कुमारी (28) के रूप में हुई है। घायल बच्चा शंभु साव का 12 वर्षीय पुत्र है, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक उषा कुमारी और मुकेश कुमार रिश्ते में देवर-भाभी थे। घटना के समय वे अपने गांव से टिकारी स्थित किराए के मकान पर लौट रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही टिकारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
आदर्श मध्य विद्यालय के 98 बालिकाओं को कैंसर से बचाव का दिया गया टीका | गया में प्रधानाचार्य पर एमडीएम चावल से मजदूरी चुकाने का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप | टिकारी में कल 6 घंटे बिजली रहेगी गुल | पंचानपुर बाजार बंद: मजदूर हत्या कांड पर आक्रोश, आरोपितों की गिरफ्तारी व स्पीडी ट्रायल की मांग | पाठकों की कलम से: गया शहर विधानसभा में कांग्रेस-राजद या भाजपा… किसका होगा दबदबा? | गया-कोडरमा रेलखंड पर लैंडस्लाइड, बाल-बाल बची पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, तीन घंटे ठप रहा परिचालन | भ्रष्टाचार और विकास की उपेक्षा पर फूटा आक्रोश, टिकारी में धरना प्रदर्शन | नदी पार करने के दौरान मां के सामने बेटी की डूबने से हो गई मौत | एक सप्ताह में तीसरी वारदात: टिकारी में दो घरों से लाखों की चोरी | केसपा में वीर सपूत रौशन कुमार की 5वीं शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि |