मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी पगला मांझी घायल, अस्पताल में भर्ती

On: Friday, January 10, 2025 5:51 AM

गयाः पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश प्रह्लाद मांझी उर्फ पगला मांझी को गोली लगने से घायल होने की खबर है। उसके पैर में गोली लगी है और उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, पगला मांझी कई महीनों से फरार चल रहा था और उस पर 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सितंबर में पुलिस से लूटी थी रिवॉल्वर

सितंबर में प्रह्लाद मांझी उर्फ पगला मांझी और उसके साथियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में डायल 112 के पुलिसकर्मी से रिवॉल्वर लूट ली थी। इस घटना के बाद पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन पगला मांझी फरार हो गया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि पगला मांझी डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले में छिपा हुआ है। इसके बाद मुफस्सिल थाना और डीआईयू की टीम ने गुरुवार देर रात उस इलाके में छापेमारी की।

फायरिंग के दौरान मारा गया जवाबी गोली

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल एवं अधिकारी

छापेमारी के दौरान पगला मांझी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन खुद को घिरा देख उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली उसके पैर में लगी। घायल पगला मांझी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसपी सिटी रामानंद कौशल ने बताया कि अरेस्टिंग के दौरान अपराधी ने पुलिस बल पर हमला किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिससे पगला मांझी घायल हो गया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
जहानाबाद में दोस्ती शर्मसार: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर ही लगा हत्या का सनसनीखेज आरोप | गया: राजा बिगहा के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित | ब्रेकिंग न्यूज: सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग, पटना जा रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी | बेलागंज थाना घेराव की सूचना से मचा हड़कंप: कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर DSP, जानें क्या है पूरा मामला | 21वीं सदी में भी अंधविश्वास का खूनी खेल: गया में ‘डायन’ बताकर पीटी गई दूसरी बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम, इलाके में मातम | बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी के काफिले पर हमला, साइड देने के विवाद में जमकर बवाल | गया में भीषण सड़क हादसा: बाराचट्टी के पास खड़ी ट्रक से टकराई पिकअप वैन, खलासी की मौत, दो गंभीर रूप से घायल | डोभी में आसमानी बिजली का कहर, बकरी चराने गए बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा सन्नाटा | बड़ी कार्रवाई: बाराचट्टी पुलिस ने 144 किलो मादक पदार्थ के साथ 4 को दबोचा, हजारीबाग के तस्कर गिरफ्तार | BREAKING: सिंधुगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी |