मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग:47 बटालियन सीआरपीएफ के नेतृत्व में छकरबंधा की पहाड़ियों से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

On: Wednesday, January 8, 2025 8:49 AM

देवब्रत मंडल

गया जिले के छकरबंधा की पहाड़ियों में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 47वीं बटालियन ने स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

सीआरपीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेंज पटना, और 47वीं बटालियन के कमांडेंट जियाऊ सिंह के निर्देश पर इस अभियान को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह और सहायक कमांडेंट प्रदीप कुमार की अगुवाई में सुरक्षा बलों ने छकरबंधा के जंगल क्षेत्र में गुफाओं की तलाशी ली। यह अभियान तारचुआ गांव के पास पूर्वोत्तर दिशा में स्थित एक गुफा में चलाया गया, जहां नक्सलियों ने विस्फोटक सामग्री छिपा रखी थी।

इस तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले विस्फोटक पदार्थ, आईईडी निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियां और अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद कीं। बरामद विस्फोटक पदार्थों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।


यह कार्रवाई नक्सलियों की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाने और इलाके में शांति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त रणनीति और समन्वय से इस अभियान को सफल बनाया गया। सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। गया का छकरबंधा क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का केंद्र रहा है। ऐसे में यह कार्रवाई सुरक्षा बलों की चौकसी और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय कुमार नहीं रहे, गया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि | जमीन दिलाने के नाम पर 8.48 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़िता ने थाना में की शिकायत | कोंच में राजकीय डिग्री कॉलेज का भव्य उद्घाटन: मुख्य अतिथि पहुंचे, पर स्थानीय सांसद-विधायक की दूरी बनी चर्चा का विषय | नवोदय विद्यालय में एडमिशन का आखिरी मौका! सिर्फ गया ही नहीं, बिहार के किसी भी जिले के छात्र उठा सकते हैं फायदा | गया जिले के 7 प्रखंडों में आज डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन, घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा | महंगे बिजली बिल से स्थाई आजादी: गया में ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत 914 घर हुए ऊर्जा आत्मनिर्भर | रफीगंज में 92.625 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार | गया में नए राशन कार्ड निर्माण के लिए ‘कैम्प मोड’ में चलेगा अभियान, जिलाधिकारी ने दिए 38,400 का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश | रथ पर सवार कर बीडीओ विपुल भारद्वाज को दी गई भावभीनी विदाई, नए बीडीओ चंदन कुमार का हुआ भव्य स्वागत | कोंच में प्रशासनिक बदलाव: नए बीडीओ चंदन कुमार व अंचलाधिकारी ऋतु सोनी ने संभाला पदभार |