मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

केसपा के माँ तारा देवी मंदिर में सैलानियों व श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

On: Wednesday, January 1, 2025 4:25 PM

टिकारी संवाददाता: नव वर्ष के पावन अवसर पर टिकारी प्रखंड अंतर्गत केसपा ग्राम में स्थित लोकआस्था का महाकेन्द्र माँ तारा देवी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही प्रतिकूल मौसम होने के बावजूद भी भक्तों की लाइन लगी रही। मान्यता है कि नव वर्ष के दिन माँ तारा देवी की पूजा- आराधना करने से लोग विघ्न- बाधा से दूर रहते है। भक्तों ने मंदिर प्रांगण में चमत्कारी हवन कुंड में हवन किया एवं माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। आज के वैज्ञानिक युग में यह हवन कुंड कई रहस्य छुपाए हुए है। आज तक यह हवन कुंड कभी नहीं भरा है। इस हवन कुंड की स्थापना स्वयं महर्षि कश्यप ने किया था।

प्राचीन काल में केसपा ग्राम में महर्षि कश्यप का आश्रम था, एवं उन्ही के नाम पर इस गांव का नाम कश्यपा हुआ, जो कालांतर में अपभ्रंश होकर केसपा के नाम से जाना जाता है। कई भक्तों ने माँ तारा देवी मंदिर के अलावा गांव में स्थित सोरवहियाजी मंदिर, भगवान गौतम बुद्ध की आदम कद प्रतिमा, विष्णु मंदिर, सूर्य मंदिर, बुद्ध पदचिन्ह एवं पत्थर की बनी हुई कमल के फूल का दर्शन किया। पुरातत्वविदों के अनुसार सोरवहिया जी की प्रतिमा लोकेश्वर बुद्ध की दुर्लभ प्रतिमा है। यह गांव हिंदू और बोद्ध धर्मालंबियों की आस्था का संगम है। यंहा कई विखंडित प्रतिमाएं बिखरी पड़ी है। सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर, प्रो अरुण शर्मा, डॉ सुबोध कुमार, श्याम कृष्णा और विक्रम कुमार ने कहा है कि सरकार को ग्रामीण पर्यटन पर ध्यान देना चाहिए।

केसपा गांव में पर्यटन की असीम संभावना है, इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। ग्रामीणों ने बिहार सरकार से केसपा ग्राम में चैत्र नवरात्र के अवसर पर माँ तारा महोत्सव प्रांरभ कराने की मांग किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप | शेरघाटी: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने पर भड़का आक्रोश, बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार | औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने |