मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के नए एसएसपी आनंद कुमार और सिटी एसपी रामानंद कौशल ने संभाला कार्यभार, एडिशनल एसपी ने सौंपा प्रभार

On: Wednesday, January 1, 2025 2:09 PM

देवब्रत मंडल

फाइल चित्र

नववर्ष के पहले दिन गया के नए एसएसपी आनंद कुमार और नए सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने अपना अपना कार्यभार संभाल लिया है। एसएसपी और सिटी एसपी दोनों के प्रभार में रहे अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) अनवर जावेद अंसारी ने दोनों को अपना प्रभार सौंपा। इस मौके पर गया जिला पुलिस के वरीय अधिकारी एवं बल के जवानों ने द्वय अधिकारियों का स्वागत किया।

बताते चलें कि आनंद कुमार 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। जो गया में कार्यभार संभालने से पहले भागलपुर जिले के एसएसपी थे। वहीं आईपीएस रामानंद कुमार कौशल दरभंगा में बीएमपी-13 के समादेष्टा रह चुके हैं। जिन्हें प्रोनत्ति देते हुए गया के सिटी एसपी का दायित्व सौंपा गया है।

मालूम हो गया के पूर्व एसएसपी आशीष भारती को प्रोन्नति देते हुए बेगूसराय का डीआईजी बनाया गया है। वहीं गया के सिटी एसपी प्रेरणा कुमार की जगह रामानंद कुमार कौशल ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। श्री कौशल इसके पूर्व गया में कार्य कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: मतासो में 11 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में पोखर से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस | मोबाइल की एक तस्वीर ने खोला राज, छापेमारी में सिक्सर समेत हथियार बरामद | चार पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान | 12 दिन बाद भी नहीं मिला नौलेश, बेटे की तलाश में सूरत से गांव पहुंचे पिता | क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत |