मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया पुलिस का बड़ा एक्शन: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 मोटरसाइकिल बरामद, चार गिरफ्तार

On: Saturday, December 28, 2024 2:48 PM

गया पुलिस ने वाहन चोरी के बढ़ते मामलों पर शिकंजा कसते हुए एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बाराचट्टी थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। यह ऑपरेशन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच और अपराध नियंत्रण अभियान का हिस्सा था।

गुप्त सूचना से खुला मामला

इस संबंध में गया सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बाराचट्टी थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि डंगरा मोड़ स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान में मौजूद दिलचंद उर्फ राजेश कुमार (पिता- विशनदेव यादव, निवासी- बलथर) को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक पल्सर और एक होंडा साइन मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। पूछताछ में दिलचंद ने स्वीकार किया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलों को कमीशन पर बेचने का काम करता है और इस काम में उसके अन्य साथी भी शामिल हैं। दिलचंद की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम निमियाताड़ में दो घरों पर छापेमारी की। यहां से तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:

1. दीपक कुमार (पिता- जवाहर यादव)

2. प्रदीप माझी (पिता- केशो माझी)

3. रूपन माझी (पिता- होरिस माझी)

इनके कब्जे से अलग-अलग मॉडलों की 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गया पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत कुल 10 मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनमें पल्सर, स्प्लेंडर प्लस, अपाचे और सुपर स्प्लेंडर शामिल हैं। बाराचट्टी थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या 561/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पुलिस-पब्लिक संबंधों में आएगा बड़ा सुधार: मगध क्षेत्र के सभी 142 थानों में हर महीने के पहले शनिवार को आयोजित होगी ‘लोक-संवाद गोष्ठी’ | भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड | सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुका है गया का यह संस्थान, इस बार रचा ऐसा इतिहास कि हर कोई कर रहा सलाम! | गया के गुरुआ बाजार में बड़ी वारदात: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मारकर ₹40 लाख के जेवरात लूटे, इलाके में दहशत | कोलकाता में बिहार की कला और विरासत की गूंज, छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र | गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़ | मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली |