मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एक इंजीनियर साहेब का निगम से नहीं हो रहा मोहभंग, रिटायरमेंट के बाद फिर से कार्य करने की जताई इच्छा

On: Monday, December 23, 2024 2:39 PM

देवब्रत मंडल

एक इंजीनियर साहेब का निगम से इतना लगाव हो गया है कि रिटायरमेंट के बाद भी सेवा करने की इच्छा जताई है। यानी कि निगम से मोहभंग नहीं हो रहा है। हालांकि इंजीनियर साहेब अभी रिटायर नहीं हुए हैं लेकिन बहुत कम समय ही सेवा शेष बचे हैं।

निगम के पदेन अध्यक्ष जी के पास खुद इंजीनियर साहेब ने रिटायरमेंट के बाद संविदा पर पुनः कार्य करने की इच्छा जताई है। अध्यक्ष जी की भी इच्छा है कि इंजीनियर साहेब को पुनः सेवा में रख लिया जाए। पिछले दिन निगम की हुई महत्वपूर्ण बैठक में इस आशय के प्रस्ताव पर चर्चा भी हो गई है। जो कि पूर्व से तय एजेंडे में नहीं था बल्कि अन्यान्य की सूची में शामिल करते हुए इस पर विचार किया गया है।
जिस इंजीनियर साहेब को रिटायरमेंट के बाद संविदा पर पुनः उनसे सेवा लेने की बात है तो इंजीनियर साहेब पर कई ‘दाग’ लगे हैं।
मसलन एक करोड़ रुपये से अधिक की अग्रिम राशि का समायोजन नहीं कर पाना। सहायक अभियंता से कनीय अभियंता बनाना। पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी(भाप्रसे) द्वारा निलंबित किया जाना। बार बार राशि समायोजन के लिए स्मारित कराए जाने के बाद भी विभाग को उसका जवाब नहीं दे पाना आदि कई ऐसे ‘दाग धब्बे’ लगे हैं।

इतने दाग लगे रहने के बाद भी फिर से निगम में रिटायरमेंट के बाद सेवा करने की इच्छा जताना चाहने वाले इंजीनियर साहेब का मोहभंग नहीं होना, कुछ न कुछ इशारा करता है।
बहरहाल, इस पर अंतिम मुहर लगता है या नहीं, ये तो आने वाले कुछ दिनों में पता चलेगा। इंजीनियर साहेब पहले रिटायर तो हो जाएं। इसके बाद ही उनकी इच्छा पर सरकार क्या निर्णय लेती है यह तो भविष्य के गर्त में है लेकिन इसकी चर्चा काफी हो रही है कि आखिर क्या बात है कि इंजीनियर साहेब का मोहभंग क्यों नहीं हो सका है?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव | ऑनलाइन कोचिंग से छात्रों का शैक्षणिक विनाश, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: रौशन कुमार | गया आरपीएफ की मुस्तैदी से मिली बड़ी सफलता, गोरखपुर में वारदात कर भाग रहे चार अपराधी गया स्टेशन पर गिरफ्तार | गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर | 281 नए सैन्य अधिकारियों के साथ गया OTA में संपन्न हुई 28वीं पासिंग आउट परेड, सैन्य कौशल का दिखा प्रदर्शन |