मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी: सांसद आदर्श ग्राम केसपा के करण आर्यन बने लेफ्टिनेंट, गांव में जश्न का माहौल

On: Thursday, December 19, 2024 3:49 PM

टिकारी संवाददाता: प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम केसपा के करण आर्यन ने लेफ्टिनेंट बनकर गांव, समाज और अपने माता-पिता का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। करण ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए), देहरादून में डेढ़ साल का कठोर प्रशिक्षण पूरा कर सीडीएस परीक्षा में सफलता हासिल की। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में जम्मू-कश्मीर में अपनी पहली तैनाती संभाली।

करण के पिता, नीरज समदर्शी, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक हैं। उनकी इस सफलता से केसपा गांव में खुशी का माहौल है। लेफ्टिनेंट का पदभार ग्रहण करने की खबर मिलते ही परिवार ने मां तारा देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण किया।

गांव के युवाओं और समाज के लोगों ने करण की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने कहा, “करण की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। यह साबित करता है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”

गांववासियों का मानना है कि करण ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय से केसपा को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |