मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आए WHO में चालक पद पर कार्यरत व्यक्ति, घटनास्थल पर मौत

On: Sunday, December 15, 2024 4:07 PM
प्रतीकात्मक चित्र

बेलागंज: रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय मनोज कुमार की जान चली गई। नेहालपुर शेखपुरा गांव निवासी और डब्ल्यूएचओ (WHO) में चालक पद पर कार्यरत मनोज कुमार छुट्टी में अपने गांव आए हुए थे। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब वे गया-पटना रेलखंड के शेखपुरा गांव के पास मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक मनोज कुमार, स्वर्गीय महेंद्र सिंह के पुत्र थे और अपने मधुर व्यवहार के लिए गांव में खासे लोकप्रिय थे। हादसे की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन इस असमय मौत से गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद किशोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और अंतिम संस्कार के लिए शव को अपने साथ ले गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब | दुकान दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी का आरोप, फतेहपुर थाने में एफआईआर दर्ज | औरंगाबाद: प्रशासनिक लापरवाही ने ली शिक्षक की जान, सोन नदी पुल के टूटे स्लैब ने बुझाया घर का चिराग | पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल |