मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सोनपुर रेल मंडल में भी ECRMC ने किया फ़तह, ECRKU तीसरे नंबर पर

On: Thursday, December 12, 2024 10:22 AM

पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में भी ECRMC ने अपना झंडा गाड़ दिया है। यहां ECRKU तीसरे स्थान पर पहुंच गई। जबकि दूसरे स्थान पर यहां ECREU रही है। ECRMC यानी ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस अब तक दो रेल मंडल में अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। सोनपुर मंडल में इसने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ECREU यानी ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉयी यूनियन को 232 वोटों से हरा दिया है। जबकि तीसरे स्थान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन को 334 वोट से हराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनपुर मंडल में ECRMC को कुल 3202 वोट हासिल हुए हैं। जबकि ECREU को 2970 तथा ECRKU को यहां 2868 वोट प्राप्त हुए हैं।
बता दें पूर्व मध्य रेल अंतर्गत पांच मंडल हैं। जिसमें दो मंडल दानापुर और सोनपुर में मेंस कांग्रेस जीत दर्ज कर चुकी है। अबतक तीन मंडल के नतीजों को देखें तो ECRKU को हार का सामना करना पड़ा है। अब केवल धनबाद और समस्तीपुर डिवीज़न के परिणाम आने बाकी हैं।

नोट:- magadhlive को follow करते रहें। सबसे पहले आपको परिणामों से अवगत कराया जाएगा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
उप मुख्यमंत्री का टेपा-फतेहपुर में जिला उपाध्यक्ष प्रो. वेंकटेश शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत | गया जंक्शन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता, एनआरआई महिला का चोरी हुआ iPhone और कैश बरामद, आरोपी गिरफ्तार | गया जंक्शन पर महिला यात्री का मोबाइल चुराकर भाग रहा झारखंड का युवक गिरफ्तार, RPF–GRP की संयुक्त कार्रवाई | छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान गया के CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान, गांव में मातम | बेलागंज में नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत, चार दिन पहले मां का हुआ था निधन | चलती ट्रेन में यात्रियों के सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय अपराधी पकड़े गए, चोरी के दो ट्रॉली बैग बरामद | गया में विजुअल आर्टिस्ट ग्रुप की पेंटिंग प्रतियोगिता, 200 से अधिक बच्चों ने दिखाई कला की चमक | खिजरसराय में महिला पर लोहे की रॉड से हमला, सोने की चेन लूटकर आरोपी फरार | गया जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: फुटओवर ब्रिज के नीचे से 84.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद | लोको कॉलोनी और खरखुरा कॉलोनी के 135 कर्मचारी आवास तोड़े जाएंगे, देखें परित्यक्त घोषित किए गए आवासों की सूची |