मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

डीडीयू मंडल में ECREU ने ECRKU को दी मात, ECRKU को 1137 वोटों से हराया

On: Thursday, December 12, 2024 9:50 AM

देवब्रत मंडल

भारतीय रेल में यूनियन की मान्यता को लेकर हुए चुनाव के परिणाम गुरुवार को आने लगे हैं। पूर्व मध्य रेल के पांच मंडल में वोटों की गिनती का काम लगभग अब अंतिम चरण में है। कई जगहों पर चुनाव के नतीजे तो सामने आ चुके हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा बाकी है।
पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के अंतिम परिणाम की घोषणा करना महज औपचारिकता पूरी करना बाकी रह गए हैं लेकिन जो परिणाम सामने आए हैं, वे चौकाने वाले हैं। इस मंडल में ECRKU चुनाव हार गई है। इस मंडल में ECREU चुनाव जीत गई है। ECRKU के एक पदाधिकारी ने बताया कि डीडीयू मंडल में वोटों की गिनती का काम पूरा हो चुका है और उनकी यूनियन चुनाव हार गई है। उन्होंने बताया डीडीयू मंडल में ECREU (ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉयी यूनियन चुनाव जीत गई है।

चुनाव परिणाम इस प्रकार है-

  1. ECREU – 4958
  2. ECRKU- 3821
  3. ECRMC- 1895
  4. PMRMC- 20
  5. PMRMS- 302
  6. SRBKU- 14
  7. ⁠invalid- 24


बता दें कि रेलवे में यूनियन की मान्यता के लिए 6 दिसंबर को मतदान कराया गया था। पूर्व मध्य रेल अंतर्गत पांच मंडल में हुए चुनाव में कुल छह यूनियन चुनाव में हिस्सा लिया है।
डीडीयू के अलावा धनबाद, समस्तीपुर, दानापुर, सोनपुर मंडल के चुनाव परिणाम आने बाकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: रमजान के चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में बढ़ी रौनक, इबादत और अकीदत के साथ पाक महीने का इस्तकबाल | गया: अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; 10 ट्रैक्टर जब्त, 18 लाख से अधिक का लगा जुर्माना | बिहार में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: पटना में ‘आकांक्षा’ छात्रावास का शुभारंभ, अब गया, दरभंगा और भागलपुर की बारी | गया जंक्शन पर ADRM का औचक निरीक्षण: होली की भीड़ और यात्री सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश | होली पर घर जाना हुआ आसान: रेलवे ने पुणे, मुंबई और अहमदाबाद के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट और समय-सारणी | बाराचट्टी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर | GBM कॉलेज में NSUI का प्रदर्शन, आदेश लागू नहीं होने पर छात्राओं का हंगामा | गया: बेटे की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सके पिता, सड़क हादसे के अगले ही दिन तोड़ा दम; गांव में पसरा सन्नाटा | बाराचट्टी के गजरागढ़ मेले में ड्रैगन झूला कर्मी ने लगाया फंदा, प्रेम प्रसंग की चर्चा से मचा हड़कंप | Rashan Scam Bihar: ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ की आड़ में डिजिटल लूट का पर्दाफाश , मुर्दों के अंगूठे से भी निकल रहा है राशन |