मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी को पूर्व वार्ड पार्षद ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया, सिविल सर्जन ने दिया आश्वासन

On: Tuesday, December 10, 2024 2:39 PM

देवब्रत मंडल

मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय के गेट के समक्ष सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी सतीश कुमार अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। सतीश कुमार का कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेश के डेढ़ साल बीत जाने पर भी विभाग द्वारा बकाया भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में साल 2018 का बकाया वेतन, ए.सी.पी. का लाभ, पुनरीक्षित वेतनमान का एरियर, बकाया राशि का भुगतान में देरी के कारण रुकी हुई राशि पर बैंकिंग लाभांश, पुनरीक्षित वेतन मान का एरियर आदि शामिल है।
इसके बाद सिविल सर्जन अनशन स्थल पर पहुंचे। जिन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर एक सप्ताह के भीतर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए इसका हल निकाल लिया जाएगा। इसके बाद भूख हड़ताल समाप्त किया। अनशन पर बैठे सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी सतीश कुमार को बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद डा.बिनोद कुमार मंडल ने जूस पिला कर भूख हड़ताल तुङवाया। इस मौके पर अधिवक्ता रतन कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नवोदय विद्यालय में एडमिशन का आखिरी मौका! सिर्फ गया ही नहीं, बिहार के किसी भी जिले के छात्र उठा सकते हैं फायदा | गया जिले के 7 प्रखंडों में आज डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन, घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा की सुविधा | महंगे बिजली बिल से स्थाई आजादी: गया में ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत 914 घर हुए ऊर्जा आत्मनिर्भर | रफीगंज में 92.625 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार | गया में नए राशन कार्ड निर्माण के लिए ‘कैम्प मोड’ में चलेगा अभियान, जिलाधिकारी ने दिए 38,400 का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश | रथ पर सवार कर बीडीओ विपुल भारद्वाज को दी गई भावभीनी विदाई, नए बीडीओ चंदन कुमार का हुआ भव्य स्वागत | कोंच में प्रशासनिक बदलाव: नए बीडीओ चंदन कुमार व अंचलाधिकारी ऋतु सोनी ने संभाला पदभार | प्रेम फार्मा की अनूठी पहल: ग्रामीण चिकित्सकों के लिए विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन, जुटे सैकड़ों डॉक्टर | नेपाल घूमने गए गया के रोहित शर्मा की फेवा झील में डूबने से मौत, ताल बाराही मंदिर के दर्शन के बाद हुआ हादसा | 12 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का एक दिवसीय धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन |