मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में आज कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना: पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद का होगा फैसला

On: Saturday, November 30, 2024 1:59 AM

पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद का होगा फैसला

टिकारी संवाददाता: तृतीय चरण का शुक्रवार को हुए मतदान के मतों की गिनती आज शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। टिकारी राज इंटर स्कूल के सभा कक्ष को मतगणना केंद्र बनाया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह टिकारी बीडीओ नीरज आनंद ने बताया कि चार राउंड में 20 पैक्सों का 14 टेबुल पर मतों की गिनती की जाएगी। प्रतिनियुक्त मतगणना कर्मी अपना योगदान कर चुके है। एक टेबल पर तीन-तीन की संख्या में मतगणना कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये है। इसके अलावा निर्वाचन कार्य में लगी टीम भी मतगणना केन्द्र पर मौजूद रहेगी।

सुबह से शाम तक जिंदाबाद के नारों से गूंजेगा पंचायत

प्रथम राउंड में केसपा, खनेटु, चैता, छठवां, जलालपुर पैक्स, दूसरे राउंड में डिहुरा, दिघौरा, नेपा, नोनी, पलुहड़ पैक्स, तीसरे राउंड में बेलहड़िया, भोरी, मउ, मखदुमपुर, महमन्ना पैक्स एवं चौथे व अतिंम राउंड में रूपसपुर, लाव, शिवनगर, संडा तथा सिमुआरा पैक्स के मतों की गिनती होगी। मतगणना केन्द्र पर टेबल के समीप प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता ही मौजूद रहेंगे। केंद्र पर एक को ही जाने की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज | भागलपुर की धरती पर उतरा ‘सुदामा का महल’: संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम ने दिव्यांग कृष्णा यादव को दिया स्वर्ग जैसा आशियाना | मैट्रिक की सफलता का जश्न मातम में बदला: फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन छात्रों को रौंदा, 2 की मौत | फल्गु नदी की बदहाली पर आक्रोश: वैष्णव युवा ब्रिगेड ने प्रशासन को घेरा, कोर्ट जाने की दी चेतावनी | बापू टावर में ‘मगही महोत्सव’ का भव्य समापन: विरासत और कला के संगम ने जीता अतिथियों का दिल | फतेहपुर: पायनियर पब्लिक स्कूल के 5वें वार्षिकोत्सव में नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल | IIM बोधगया में हिंदी कार्यशाला का शानदार आयोजन: राजभाषा के गौरव को और सशक्त करने का संकल्प | मगही महोत्सव 2026: पटना के बापू टावर में सजेगी मगध की सांस्कृतिक विरासत, 50 से अधिक लघु फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग | बेलागंज सड़क हादसा: बेल्हाड़ी और शंकरपुर गांव में स्थिति तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात | टेउसा बाजार में छठ पर्व पर विशाल भंडारा, युवाओं ने दिखाई सेवा और एकता की मिसाल |