मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

संविधान दिवस के साथ स्काउट-गाइड शिविर का समापन, छात्रों ने सीखी जीवन कौशल की बारीकियां

On: Tuesday, November 26, 2024 3:48 PM

गया (कोच): कोच प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय उत्तरेन के प्रांगण में आयोजित 6 दिवसीय भारत स्काउट और गाइड प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त स्काउट गोपाल कुमार ने किया।

शिविर में छात्रों को टोली विधि, वन विद्या, गैजेट बनाना, रस्सी की गांठें बांधना, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छता, और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। स्काउटिंग और गाइडिंग के महत्व को बताते हुए गोपाल कुमार ने कहा, “स्काउटिंग न केवल ज्ञान और जिज्ञासा को बढ़ावा देती है, बल्कि छात्रों को कक्षा से बाहर विश्व को समझने और नई दक्षताओं को सीखने का अवसर भी प्रदान करती है।”

समापन समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक महावीर सिंह ने झंडा तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर संविधान दिवस भी मनाया गया। विद्यालय के स्काउट मास्टर श्री अजीत कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान की विशेषताओं और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को पारित किया था। यह दिन हमें अपने संविधान की महत्ता, इसके निर्माण की कहानी, और इसके मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है।

समारोह के दौरान प्रशिक्षित स्काउट-गाइड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में अभिषेक कुमार, सीमा चौरसिया, रूबी कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, शिव प्रकाश, युवराज कुमार, सावित्री कुमारी, और सूरज कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप | शेरघाटी: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने पर भड़का आक्रोश, बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार | औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने |