मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जीबीएम कॉलेज में संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

On: Tuesday, November 26, 2024 12:46 PM

“भारतीय संविधान को दैनिक जीवन में आत्मसात करना समय की मांग है” – डॉ. सुमित कुमार पाठक

गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में संविधान दिवस के 75वें वर्ष को विशेष बनाने के लिए राजनीति विज्ञान विभाग, आईक्यूएसी और एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय व्याख्यान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम “भारतीय संविधान के 75 वर्ष: मूलभूत मूल्यों का महत्व” विषय पर केंद्रित रहा।
कार्यक्रम का संयोजन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं नैक समन्वयक डॉ. शगुफ्ता अंसारी ने किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ उद्घाटन समारोह में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सहदेब बाउरी, केंद्रीय विश्वविद्यालय साउथ बिहार के सहायक प्रोफेसर एवं मुख्य वक्ता डॉ. सुमित कुमार पाठक, रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अफशां सुरैया, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, एनएसएस पदाधिकारी डॉ. प्रियंका कुमारी, और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कुलगीत और स्वागत गीत से हुई। मुख्य अतिथि डॉ. सुमित कुमार पाठक का स्वागत अंगवस्त्र और पौधा भेंटकर किया गया।

संविधान के मूलभूत मूल्यों का महत्व

प्रभारी प्राचार्य डॉ. सहदेब बाउरी ने भारतीय संविधान के निर्माण की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए इसे समाज में समानता और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने का आधार बताया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों के माध्यम से संविधान की महत्ता पर विचार साझा किए।

मुख्य वक्ता डॉ. सुमित कुमार पाठक ने भारतीय संविधान को संप्रभुता का प्रतीक बताते हुए कहा, “संविधान जीवन जीने का मार्ग है, जिसमें समानता और न्याय सर्वोपरि हैं। संविधान की प्रस्तावना में ‘हम भारत के लोग’ शब्द देश में नागरिकों को सर्वोपरि बनाते हैं। संविधान केवल पढ़ने और समझने का विषय नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है।” उन्होंने न्यायपालिका को संविधान का संरक्षक और व्याख्याकार बताया।

संस्कृति और एकता की झलकियां

छात्राओं ने विभिन्न भारतीय राज्यों की वेशभूषा और संस्कृतियों को रंग-बिरंगी झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही “जय संविधान” गीत पर नृत्य ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा श्रुति ने किया, जिन्होंने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और उपस्थित सभी को संविधान की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रियंका कुमारी ने किया, जिन्होंने मुख्य वक्ता और सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
जिस टूटी झोपड़ी में भीगती रही मां की लाश, उसी खंडहर में अब बनेगा ‘महल’; बिहार के नवादा की इस झकझोर देने वाली खबर के पीछे की पूरी कहानी | बाराचट्टी में पारिवारिक कलह ने ली विवाहिता की जान; जहर खाने से मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार | बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा | सासाराम-आरा रेलखंड में रेलवे का ‘मेगा ड्राइव’: बिना टिकट यात्रा करने वाले 482 धरे गए, करीब दो लाख का जुर्माना वसूला | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग |