मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में मद्य निषेध दिवस पर निकली प्रभातफेरी, बच्चों ने दिया नशामुक्ति का संदेश

On: Tuesday, November 26, 2024 12:03 PM

देवब्रत मंडल

मद्य निषेध दिवस के मौके पर मंगलवार को गया के टॉवर चौक से प्रभातफेरी निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्ग से होकर गांधी मैदान पहुंचा। इस मौके पर चित्रकला, वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सफल प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर गया जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 1500 छात्र छात्राओं ने अपनी सहभागिता निभाते हुए सभी से नशा न करने की अपील की। नशा से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में स्कूली बच्चों ने अपने अपने चित्र एवं निबंध के माध्यम से जानकारी दी। टॉवर चौक से हरी झंडी दिखाकर प्रभातफेरी में शामिल लोगों को रवाना किया गया। बच्चे नशा न करने और इसके सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक कर रहे थे।

इन लोगों ने दिखाई हरी झंडी

आज के इस कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश में मद्य निषेध विभाग के द्वारा आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कर रहे थे। जिन्होंने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों का भरपूर सहयोग रहा।

इन विद्यालयों के बच्चे हुए शामिल

इस रैली और प्रतियोग्यताओं में + 2 हरिदास सेमिनरी, गया, +जिला स्कूल, +हादी हाशमी स्कूल, +अनुग्रह कन्या मध्य विद्यालय, रामरुचि कन्या इंटर विद्यालय, उर्दू गर्ल्स विद्यालय, महावीर इंटर स्कूल, राजकीय कन्या इंटर विद्यालय, गया हाई स्कूल, टी. मॉडल इंटर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

वाद विवाद प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नैंसी कुमारी, द्वितीय जीतू मौर्य व तृतीय स्थान पर संजना कुमारी रही।

चित्रकला प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर यश लोहानी रहे। जबकि द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः मो. अल्तमश व अभिषेक कुमार सिंह रहे।

निबंध प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी कुमारी, द्वितीय स्थान पर स्नेहा कुमारी रहीं। जबकि तृतीय स्थान पर आलिया फिरदौस रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज | गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार | गोमो जंक्शन पर रेल प्रशासन की घोर संवेदनहीनता: RPF ने जिसे मान लिया था मृत, फरिश्ता बनकर आए पत्रकार और शिक्षकों ने बचाई जान | फतेहपुर में बवाल: चोरी की पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर खानाबदोशों का उग्र हमला, गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त; ASI और महिला सिपाही घायल | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम |