मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

डिवाइडर ने फुटपाथी दुकानदारों को दिया नया बाजार, कई दुकानें केपी रोड में गुलजार

On: Saturday, November 23, 2024 2:31 PM

जाम की समस्या कम होने के बजाय और बढ़ गई, आम नागरिक दे रहे दुहाई

देवब्रत मंडल

गया शहर के केपी रोड में फुटपाथ की दुकानों से पहले ही जाम की समस्या थी। रही सही कसर डिवाइडर ने पूरी कर दी है। इस सड़क के डिवाइडर पर दुकानदारों को एक और नया बाजार मिल गया है। एक नहीं सैकड़ों दुकानें इस डिवाइडर पर गुलजार हैं। वहीं सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण बरकरार है।
इस सड़क पर डिवाइडर के निर्माण के पीछे जो भी मंशा रही हो। उसके पीछे जाने की दरकार नहीं है। नगर सरकार ने कुछ सोच समझ कर ही डिवाइडर बनवाए होंगे लेकिन परिणाम आज उलट है।

केपी रोड पर दोपहिया, तिनपहिया, चारपहिया वाहनों का भी आना जाना लगा रहता है। वहीं इसी बीच खरीदारी करने वाले भी इसी सड़क पर। पैदल चलना भी आम नागरिक को मुश्किल हो जाता है। कोतवाली थाना के नए भवन बन जाने के बाद लोग उम्मीद कर रहे थे कि इस सड़क पर अतिक्रमण नहीं रहेगा लेकिन हालात सब दृष्टिगोचर होता है। यहीं पर तिपहिया वाहनों का ठहराव भी देखने को मिलता है, जबकि यातायात पुलिस यहां तैनात किए गए हैं लेकिन नतीजा सभी देख रहे हैं।

त्योहारी सीजन हो या फिर लग्न की बात करें तो इस सड़क पर वैसे ही भीड़ बढ़ जाती है। आम दिनों की जहां तक बात की जाए तो उतनी भी सामान्य नहीं, जितनी की आप उम्मीद करते हैं।
सड़क सभी को चलने के लिए बनाई जाती है। डिवाइडर मुश्किलें कम करने के लिए लेकिन यहां तो डिवाइडर ने एक नया बाजार दे रखा है जिसपर सैकड़ों दुकानें गुलजार हैं। जनता तो बेचारी होती है, वो आखिर किससे कहने जाए। कहने के लिए नेता और जनप्रतिनिधि चुनते हैं लेकिन ये सब भी मानो अतिक्रमण करने वाले लोगों को मौन समर्थन करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के जिलाधिकारी ने 10 दृष्टिबाधितों को सौंपी विशेष स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री संबल योजना से दिव्यांग हो रहे सशक्त | बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा |