मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अपडेट: 50 लाख से अधिक राशि का लगाया गया जुर्माना, छः गए जेल, मामला मानपुर में अवैध रूप से बालू खनन का

On: Thursday, October 24, 2024 1:41 PM

देवब्रत मंडल

गया जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी के साथ साथ कठोर कार्रवाई की लगातार की जा रही है। जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के संयुक्त निर्देश के आलोक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी तथा खनन विभाग के तमाम पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश प्राप्त है कि अवैध खनन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। अवैध खनन की सूचना यदि कहीं से मिलती है तो संबंधित स्थान पर छापेमारी करने में कोताही ना बरतें।

जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देश के आलोक में बीती रात्रि 02 बजे से सुबह 06 बजे तक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर भदेजी में लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इस छापेमारी अभियान में कुल 21 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। सभी ट्रैकर अवैध बालू खनन में लगे थे। इसके अलावा 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। सभी ट्रैक्टर मालिकों के विरुद्ध प्रार्थमिकी भी दर्ज की गई है। इस अभियान के तहत 50 लाख से ऊपर राशि का फाइन अधिरोपित की गई है।

जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा की अवैध खनन में संलिप्त वाहनों के जप्त करते हुए खनन तथा परिवहन विभाग के विभिन्न धाराओं को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज करते हुए फाइन वसूलने में तनिक भी कोताही न बरतें। साथ ही परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न धाराओं अंतर्गत फाइन वसूलने का कार्य किया जा रहा है। आगे भी लागातर औचक छापेमारी अभियान लगातार चलता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने पर भड़का आक्रोश, बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार | औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने | जहानाबाद में दोस्ती शर्मसार: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर ही लगा हत्या का सनसनीखेज आरोप | गया: राजा बिगहा के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित | ब्रेकिंग न्यूज: सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग, पटना जा रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी | बेलागंज थाना घेराव की सूचना से मचा हड़कंप: कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर DSP, जानें क्या है पूरा मामला |