मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में बालू घाट पर हुई गोलीबारी और हत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

On: Saturday, October 19, 2024 9:29 PM

गया। बुनियादगंज थाना क्षेत्र में फल्गु नदी बालू घाट के पास 16 अक्टूबर 2024 को हुई गोलीबारी में सुजय यादव की हत्या के मामले में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और दोनों अभियुक्तों को एक देशी कट्टा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण

पुलिस को सूचना मिली थी कि शादीपुर गांव के समीप फल्गु नदी के पास एक व्यक्ति को गोली मारी गई है, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना प्राप्त होते ही बुनियादगंज थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वादी के बयान के आधार पर बुनियादगंज थाना कांड संख्या 256/24 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज, बुनियादगंज और मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सहित तकनीकी शाखा गया के पुलिस अधिकारी और FSL की टीम को शामिल किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्वयं बुनियादगंज थाना पहुँचकर मामले की समीक्षा की और विशेष टीम को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी

तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के बाद, पुलिस ने गौतम सिंह (पिता- अजित सिंह, निवासी- नगरयांमा, थाना खिजरसराय, जिला गया) को गिरफ्तार किया। इसके बाद, अभियुक्त की निशानदेही पर पटना के हाईकोर्ट गेट नंबर-04 के पास से दूसरे अभियुक्त पन्नु उर्फ सौरभ कुमार (पिता- स्वर्गीय नरेश सिंह, निवासी- शादीपुर, थाना बुनियादगंज) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पन्नु की निशानदेही पर पुलिस ने फल्गु नदी के किनारे झाड़ियों से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया।

अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास

गौतम सिंह और पन्नु उर्फ सौरभ कुमार दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गौतम सिंह पर खिजरसराय थाना में कांड संख्या 149/22 के तहत मामला दर्ज है, जबकि पन्नु पर खिजरसराय और बुनियादगंज थानों में कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं, जिसमें आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट भी शामिल हैं। गया पुलिस अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का पूर्ण उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा |