मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

Magadhlive की खबर पर प्रशांत किशोर ने लगाई मुहर, बेलागंज से प्रो. खिलाफत हुसैन होंगे प्रत्याशी, इमामगंज से डॉ. जितेंद्र

On: Saturday, October 19, 2024 2:58 PM

देवब्रत मंडल

बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जनसुराज ने गया जिले के दोनों विधानसभा चुनाव क्षेत्र से अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जनसुराज के सर्वमान्य नेता प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को इसकी घोषणा कर magadhlive की खबर पर मुहर लगा दी है। इस उपचुनाव में बेलागंज विधानसभा चुनाव क्षेत्र से रिटायर्ड प्रोफेसर खिलाफत हुसैन प्रत्याशी होंगे।
इस उपचुनाव को लेकर जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी काफी सक्रिय है।

जन सुराज ने गया में बेलागंज और इमामगंज(सुरक्षित) सीट से प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। बेलागंज से प्रो. खिलाफत हुसैन और इमामगंज से डॉ. जितेंद्र पासवान के नाम का ऐलान कर दिया गया है। मालूम हो कि प्रोफेसर खिलाफत हुसैन गया के मिर्जा गालिब कॉलेज में 2002-2017 तक गणित के विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि डॉ. जितेंद्र पासवान एक शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। बता दें कि श्री हुसैन गया जिले के चाकन्द के अमडाहा पंचायत के चतारघाट गांव के रहने वाले हैं।

गुरुवार को प्रत्याशी के नाम की घोषणा के वक्त हंगामा हुआ था तो अंतिम रूप से आधिकारिक तौर पर खिलाफत हुसैन के नाम की घोषणा नहीं हो सकी थी लेकिन magadhlive ने अंदर के तहखाने से रिपोर्ट बनाई थी कि बेलागंज से प्रो खिलाफत हुसैन प्रत्याशी होंगे।

कई मीडिया हाउस, जनसुराज और राजनीतिक दल से जुड़े लोगों के फोन magadhlive को आने लगे थे कि आखिर यह कैसे खबर हाथ लगी कि खिलाफत हुसैन ही बेलागंज से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं लेकिन शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा ने हमारी खबर पर मुहर लगाकर magadhlive के न्यूज़ की विश्वसनीयता को और मजबूत कर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री | गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा | बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल |