मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर गया जंक्शन पर यात्रियों को बीच चलाया गया जागरूकता अभियान

On: Wednesday, October 30, 2024 3:39 PM

देवब्रत मंडल

दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए गया जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश और जीआरपी के रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया, जिसमें आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी और जवानों ने मिलकर यात्रियों को यात्रा के दौरान सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी समस्या के समाधान के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। यात्रियों को खासतौर पर जहरखुरानी के खतरे से सावधान करते हुए किसी अजनबी के साथ मेलजोल न बढ़ाने की चेतावनी दी गई। साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि महिला और दिव्यांग कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा न करें, बिना किसी आवश्यक कारण के चेन पुलिंग न करें और रेल नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें।


अधिकारियों ने यह भी समझाया कि ट्रेन के छत, पायदान या दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए ऐसा करने से बचें। चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने से भी परहेज करें। ज्वलनशील पदार्थों के साथ यात्रा न करें और यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असावधानी से बचें।

इसके अलावा, यात्रियों को चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी न करने, ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी न लेने और रेल परिसर में गंदगी न फैलाने की हिदायत दी गई। सुरक्षा के लिए “मेरी सहेली” टीम से मदद लेने की भी सलाह दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़ | गया में महिला की गोली मारकर हत्या! टेउसा-सीढ़ रोड पर मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप | गयाजी में दीपावली से एक दिन पहले जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या | गया में राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त छात्र विशाल राज और उसके भाई का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला, हत्या की आशंका से मची सनसनी | त्योहारों पर रेल व्यवस्था चाक-चौबंद — पीडीडीयू जंक्शन पर डीआरएम ने खुद लिया हालात का जायजा | बेलागंज में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, गया पुलिस ने दो हथियार तस्करों को दबोचा | गया में चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश | यूरेका इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली की रौनक, बच्चों ने रंगोली और चित्रों से सजाई स्कूल प्रांगण | राजगीर थाने में तैनात एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पारिवारिक कलह की आशंका | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ चार गिरफ्तार | सिंधुगढ़ थाना पुलिस की रातों-रात छापेमारी में ‘साजिश’ का शक, निर्दोष को फंसाने का आरोप; ग्रामीणों में आक्रोश |