मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

हजारीबाग के इचाक से अरवल ले जाई जा रही 156 बोतल विदेशी शराब गया में पकड़ी गई, अरवल का तस्कर गिरफ्तार

On: Sunday, October 27, 2024 6:24 PM

देवब्रत मंडल

बिहार में शराबबंदी के बाद यदि सबसे अधिक शराब बिहार में आती है तो वह राज्य झारखंड है। बिहार में शराबबंदी के बाद शराब माफियाओं ने झारखंड को एक शराब का एक अच्छा उत्पादक बाजार और बिहार को इसका अवैध तरीके से खपत का बाजार बना लिया है।

आज भले ही बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन माफिया इस बंदी को सबसे बड़ा अवसर मान लिया है। हालांकि वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती अवैध शराब में लगे हुए करोबारियों के खिलाफ मुहिम जारी रखे हुए हैं लेकिन माफिया मानो हर जुल्म सह कर इस धंधे को बदस्तूर जारी रखना चाहता है।
आए दिन मद्य निषेध और पुलिस महकमा अवैध शराब के कारोबार करने वाले लोगों को पकड़ रही है। इसी क्रम में मद्य निषेध विभाग की एक टीम झारखंड के हजारीबाग जिले के इचाक से शराब की बड़ी खेप लेकर गया की ओर आ रहे एक माफिया को डोभी चेकपोस्ट पर पकड़ने में कामयाब रही।

सहायक आयुक्त उत्पाद(मद्य निषेध) प्रियरंजन ने बताया कि चेकपोस्ट पर छापामारी दल का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार ने एक कार के विभिन्न हिस्से में छिपा कर अरवल जिले के लिए ले जा रहे शराब की खेप को पकड़ा है। साथ ही तस्कर अक्षय शर्मा को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने बताया कि कार के बैक लाइट वाले बॉक्स में शराब छिपाकर लाई जा रही थी। इसके अलावा कार के पिछले हिस्से में भी बड़े हिसाब से शराब की कई बोतल छिपाई हुई थी। जिसे बरामद करते हुए कार को जब्त कर लिया गया है। तस्कर अक्षय शर्मा ने पूछताछ में टीम को बताया है कि शराब झारखंड के इचाक से लेकर चला था। जिसे अरवल लेकर जाना था लेकिन रास्ते में ही पकड़े गए। 156 बोतल विदेशी शराब और बियर बरामद किया गया है जो विभिन्न कंपनियों(ब्रांड) के हैं।

सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन ने बताया कि जिला समाहर्ता डॉ त्यागराजन एसएम और एसएसपी आशीष भारती के निर्देशन में उनकी टीम अवैध शराब परिवहन व बिक्री करने वाले माफियाओं के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब्त कार के मालिक का सत्यापन किया जा रहा है। गिरफ्तार अक्षय शर्मा ने पूछताछ में अन्य माफिया के बारे में भी जानकारी दी है। जिसके निशानदेही पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ |