मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया शहर में दिनदहाड़े गोलीकांड: नशे में धुत पड़ोसी ने गोलीमार कर की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी, हमलावर फरार

On: Friday, October 25, 2024 10:35 AM

देवब्रत मंडल

घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़

गया, बिहार। गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगा महल मोहल्ले में आज सुबह एक दर्दनाक घटना घटी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 58 वर्षीय महावीर शर्मा, जो औरंगाबाद जिले के कदमा गांव के रहने वाले थे, अपने घर के बाहर सफाई कर रहे थे जब उनके पड़ोसी ने गोली मार दिया। इस हमले के बाद महावीर की जान चली गई।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, हमलावर चंदन पिछले दो दिनों से नशे में धुत होकर इलाके में आतंक फैला रहा था और पिस्तौल दिखाकर लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था। आज सुबह लगभग 7 बजे इस हमले के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है, लेकिन चंदन के फरार होने से लोग और भी चिंतित हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि पुलिस इस हमले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महावीर का शव पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पड़ोसियों का कहना है कि चंदन ने पहले भी कई बार लोगों को धमकाया था, लेकिन किसी ने पुलिस को इस बारे में जानकारी नहीं दी थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |