मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट बुकिंग का काम शुरू, 23 को पहली बार गया से खुलेगी

On: Wednesday, October 16, 2024 10:09 PM

देवब्रत मंडल

गया-मुंबई एक्सप्रेस से सफर करने के लिए जो इंतजार कर रहे थे कि इस ट्रेन में टिकट कब से मिलने लगेगा। उनके लिए अच्छी खबर है कि अब इस ट्रेन में टिकट बुकिंग का काम शुरू हो गया है। इस बात की जानकारी होते ही कई लोग इस ट्रेन में अपना टिकट बुकिंग करवाना शुरू कर दिया है।

13 अक्टूबर को इस नई ट्रेन का हुआ था उद्घाटन

बता दें 13 अक्टूबर को इस ट्रेन के उद्घाटन के बाद लोगों में इस बात को लेकर पहले बेचैनी थी कि आखिर इस ट्रेन का नियमित परिचालन कब से शुरू हो रहा है। तो यह सस्पेंस खत्म हो गया है। गया जंक्शन से इस ट्रेन का नियमित परिचालन बुधवार यानी 23 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। जबकि 25 यानी शुक्रवार से यह ट्रेन मुंबई से चलेगी। अब इस ट्रेन में टिकट बुकिंग की जो चिंता थी, वो भी अब खत्म हो गया है।

टिकटों की बुकिंग हुई शुरू, कई लोगों ने करवाया आरक्षण

इस संबंध में रेलवे ने बुधवार को को रिज़र्वेशन सिस्टम को अपडेट कर दिया है और लोग टिकट लेना भी शुरू कर दिया है।
बता दें गया से 22358 गया-मुंबई एक्सप्रेस शाम 7:00 बजे खुलेगी। जो सुबह 5:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। जबकि 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनल(मुंबई) से दोपहर बाद 1:15 बजे खुलेगी और गया जंक्शन पर यह रात 10:50 में पहुंचेगी।

मगध प्रमंडल सहित झारखंड के लोगों को होगी सहूलियत

इस नई ट्रेन के परिचालन शुरू हो जाने से गया जिला सहित मगध प्रमंडल के सभी जिले के लोगों को मुंबई जाने में अब सहूलियत होगी। साथ ही पड़ोसी राज्य झारखंड के लोगों को भी मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की सेवा का लाभ मिलेगा।

गया से प्रत्येक बुधवार को और मुंबई से शुक्रवार को चलेगी

स्मरण रहे कि गया-मुम्बई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन गया से चलेगी। जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनल से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को चला करेगी। बुधवार को भारत के सभी रेलवे स्टेशनों जहां टिकट आरक्षण की सुविधा है, उन सभी आरक्षण कार्यालय के सिस्टम में इस ट्रेन में टिकट बुकिंग करने की सुविधा को फीड कर दिया गया है। जिसके बाद लोग टिकट आरक्षण काउंटर से या फिर आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारी हो जाएं सावधान! मगध क्षेत्र में आईजी विकास वैभव का ‘सिंघम’ एक्शन, एक और इंस्पेक्टर सस्पेंड | सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी दिला चुका है गया का यह संस्थान, इस बार रचा ऐसा इतिहास कि हर कोई कर रहा सलाम! | गया के गुरुआ बाजार में बड़ी वारदात: ज्वेलरी कारोबारी को गोली मारकर ₹40 लाख के जेवरात लूटे, इलाके में दहशत | कोलकाता में बिहार की कला और विरासत की गूंज, छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र | गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़ | मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप |