मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड जवान गंभीर घायल, मगध मेडिकल रेफर

On: Friday, October 11, 2024 4:05 PM

देवब्रत मंडल

गया जिले के बेलागंज से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां होमगार्ड जवान जमुना यादव को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की 112 डायल टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल जवान को बेलागंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया।घायल होमगार्ड जवान जमुना यादव गया जिले के डोभी चेकपोस्ट पर पदस्थापित थे और बेलागंज के मुबारकपुर के निवासी हैं।

यह हादसा बेलागंज थाना क्षेत्र के अलावलपुर के पास हुआ, जब जमुना यादव पैदल सड़क पर जा रहे थे। अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। घटना की खबर मिलते ही होमगार्ड जवान के परिवार में पर्व की खुशी का माहौल अचानक चिंता में बदल गया। उनके परिजन और कुछ ग्रामीण तत्काल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए हैं, जहां घायल जवान का इलाज जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |