मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

27 बिहार बटालियन द्वारा आयोजित एनसीसी “ए” सर्टिफिकेट परीक्षा में विभिन्न केंद्रों पर 400 कैडेट्स हुए शामिल

On: Sunday, January 19, 2025 3:15 PM

देवब्रत मंडल

गया के 27 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में रविवार को “ए” सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया गया। समादेशी पदाधिकारी कर्नल अमर सुधीर पारकर और प्रशासनिक पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित चौहान की देखरेख में परीक्षा का संचालन हुआ। इस परीक्षा में कुल 450 कैडेट्स में से 375 कैडेट्स शामिल हुए। परीक्षा के लिए गया में तीन केंद्र बनाए गए थे—डीएवी स्कूल (मेडिकल), एसवीएम हाई स्कूल (गुरारू), और एसआर रामानुग्रह उच्च विद्यालय (वजीरगंज)।

कर्नल पारकर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। लिखित परीक्षा के तीन घंटे के बाद प्रैक्टिकल और मौखिक परीक्षाओं का आयोजन हुआ, जिसमें ड्रिल, फिजिकल टेस्ट, मैप रीडिंग, एफसी, बीसी, और हथियार संचालन से जुड़े सवाल शामिल थे। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले कैडेट्स को सेना भर्ती में जनरल ड्यूटी के लिए पांच अंक का ग्रेस मिलेगा। परीक्षा में उन्हीं कैडेट्स को शामिल होने की अनुमति दी गई, जिन्होंने कम से कम 75 प्रतिशत परेड और कक्षाओं में भाग लिया था।

परीक्षा केंद्र और शामिल कैडेट्स

डीएवी स्कूल (मेडिकल):
यहां डीएवी पब्लिक स्कूल, +2 जिला स्कूल गया, महावीर इंटर स्कूल, अनुग्रह कन्या उच्च विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय गया और गया हाई स्कूल के कुल 190 कैडेट्स परीक्षा में शामिल हुए।

एसवीएम हाई स्कूल (गुरारू):
समता हाई स्कूल गुरारू, राज इंटर टेकारी, और अशोक हाई स्कूल के कैडेट्स ने परीक्षा दी।

एसआर रामानुग्रह उच्च विद्यालय (वजीरगंज):
यहां ए.के. हाई स्कूल के कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

परीक्षा आयोजन में एनसीसी के कई अधिकारी और स्टाफ शामिल हुए, जिनमें सेकंड ऑफिसर मुकेश प्रसाद वर्मा, यूसुफ कुमार, सूबेदार अभिरंजन, ट्रेनिंग जेसीओ संजय कुमार यादव, नायक सूबेदार भूपेंद्र कुमार, पदम मगर, बीएचएम राजेंद्र, हवलदार राजेंद्र, रमेश, आरके रंजन, दीपक, आरके आले, वाईके यादव, गुड्डू, दीपू, प्रमोद, ट्रेनिंग क्लर्क लक्ष्मण कुमार और मंटू कुमार समेत अन्य असैनिक स्टाफ उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार | भभुआ रोड स्टेशन पर 3 करोड़ के सोने की हाई-प्रोफाइल लूट का पर्दाफाश: खुद का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार |