मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रोजगार कैम्प में 33 अभ्यर्थियों का चयन, एसडीपीओ ने कैरियर प्रबंधन की दी जानकारी

On: Thursday, January 9, 2025 4:23 PM

टिकारी संवाददाता: श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया के तत्वावधान में गुरुवार को टिकारी में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक (नियोजन)रजिया इदरीसी के नेतृत्व में अभ्यर्थियों को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस क्रम में एनएससी पोर्टल पर निबंधन करने, कैरियर प्रबंधन, रोजगार कैसे प्राप्त करें, आनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करने के तरीके, दिव्यांग जनों के लिए रोजगार आदि की जानकारी अभ्यर्थियों के साथ साझा की गई। साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे टूल किट, स्टडी किट, करियर इनफार्मेशन सेंटर, डिजिटल लाइब्रेरी, करियर काउंसलिंग, रोजगार शिविर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।  इस कार्यक्रम में एक दिवसीय रोजगार कैंप का भी आयोजन किया गया।

जिसमें पीएम इंटरप्राइजेज, अहमदाबाद द्वारा 50 रिक्तियां अधिसूचित की गई थी। जिसमें कुल 152 अभ्यर्थियों ने बायोडाटा जमा किया तथा साक्षात्कार के पश्चात कैंप स्थल पर ही 33 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टिकारी पुलिस उपाधीक्षक सुशांत कुमार चंचल के द्वारा अभ्यर्थियों के साथ प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सवाल जबाव के माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रेरित तथा मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम के सफल बनाने में सिब्बल कुमार, आदित्य कुमार गौरव, देवेंद्र कुमार राय, मुकेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

📰 Latest:
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ |