मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत

On: Tuesday, September 15, 2026 10:07 PM

विशेष रिपोर्ट: रूपक सिन्हा

मोक्ष की पावन भूमि गया जी में आगामी 26 सितंबर 2026 से विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का भव्य आगाज होने जा रहा है। इस वर्ष का मेला आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बेहद खास होने वाला है, क्योंकि अपने मृत पूर्वजों, मित्रों और परिजनों की आत्मा की शांति के लिए सात समंदर पार से भी विदेशी श्रद्धालुओं का जत्था गया जी पधार रहा है। सनातन धर्म और गया जी के पिंडदान की अलौकिक महत्ता से गहरे प्रभावित होकर 50 से अधिक विदेशी नागरिक मोक्षदायिनी फल्गु के तट पर पूरे विधि-विधान के साथ अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान करेंगे।

सनातन आस्था: भारतीय परिधान और निर्जला व्रत का संकल्प

यह विदेशी जत्था सनातन धर्मी लोकनाथ गौड़ के नेतृत्व में गया जी पहुंच रहा है। लोकनाथ गौड़ ने जानकारी दी है कि पूर्व के वर्षों में यहां आकर कर्मकांड कर चुके विदेशियों की आध्यात्मिक अनुभूति से प्रेरित होकर इन नए श्रद्धालुओं ने भी पिंडदान करने की ठानी है। सबसे बड़ी बात यह है कि ये सभी विदेशी नागरिक पूरी तरह से भारतीय वेशभूषा धारण कर और सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए निर्जला (बिना जल ग्रहण किए) रहकर पिंडदान का कर्म पूरा करेंगे। अलग-अलग तिथियों में पधारने वाले इस विदेशी जत्थे में बुजुर्ग महिलाओं से लेकर कई युवा भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ शामिल हो रहे हैं।

रूस, जर्मनी, इटली से लेकर अफ्रीका तक के श्रद्धालु शामिल

तस्वीर: पूर्व में पिण्डदान के लिए आए विदेशी श्रद्धालु

इस बार के पितृपक्ष मेले में मुख्य रूप से रूस, यूक्रेन, जर्मनी, इटली, लातविया और अफ्रीकी देश घाना से श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। जिन विदेशी यात्रियों ने गया जी आने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है, उनमें रूस की 68 वर्षीय ब्रिनेवा, दूरसुनोवा, रेडियोलगा, पावलोवा, बुरीवाओकसाना और सिफ्टेसिफायना शामिल हैं। वहीं जर्मनी से स्वेतलाना (जो पूर्व में भी गया जी आ चुकी हैं), थुन, सच्चवाब लिडिया और कोचनाटालिए पधार रही हैं। इसके अलावा इटली से बोराच्ची मस्सीमो, यूक्रेन से खोमेवको ओइकसान्द्रा और घाना (अफ्रीका) से माइकल मनसो तथा असमोह जैसे दर्जनों नाम इस सूची में दर्ज हैं। इतनी बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालुओं का आगमन गया जी के वैश्विक महत्व को और भी सुदृढ़ कर रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, पड़ोसियों को हथियार का भय दिखाने का आरोप | गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत |