न्यूज शेयर करें

देवब्रत मंडल

गया जिला में बढ़ रही ठंड से आमजनों की परेशानी बढ़ गई है। विशेष कर गरीब और असहाय लोगों के लिए बढ़ रही ठंडक कष्टप्रद हो गई है। ऐसे में गया जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने महसूस किया कि सड़क किनारे गुजर बसर कर रहे लोगों को इस ठंड से बचाने के लिए कुछ ऐसा किया जाए जिससे उन्हें कुछ राहत मिले। इसको लेकर बुधवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे ज़िला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने अपने आवास से निकल कर शहर के गेवालबीघा, गांधी मैदान, ख़लिस पार्क इत्यादि स्थानों पर जाकर सड़क के किनारे रहे रिक्सा चालक, ठेला चालक एवं अन्य असहाय व्यक्तियों को देखा। डीएम ने देखा कि सड़क के किनारे इस कड़ाके की ठंड में ठिठुरे सोये हुए हैं। यह देख कर उन सभी को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया एवं उन सभी से रैन बसेरा एव आश्रय स्थल में जाकर आराम करने की अपील की। असहाय लोगों ने जिला पदाधिकारी के इस नेक सोच और कार्य करने के लिए काफी सराहा। विदित हो कि पिछले तीन दिनों से ठंडक बढ़ रही है। विशेष कर रात के तापमान में भी काफी गिरावट आ रही है। ज़िला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडलों के पदाधिकारियों, नगर निकाय के पदाधिकारियों एव सभी अंचल अधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था का निर्देश दिया है। कई स्थानों पर लगातार अलाव की व्यवस्था गई। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में देर रात में घूमे और जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड से बचाव हेतु कंबल भी वितरण करें।

Categorized in:

Bihar, Gaya, MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: December 21, 2023