मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल

On: Sunday, August 30, 2026 10:06 AM

मगध लाइव न्यूज़ संवाददाता | बिहटा

राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के परेव स्थित सोन नदी में रविवार की सुबह पुलिस और रंगदारी वसूल रहे अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। नदी की बीच धारा में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। इस दुस्साहसिक मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी है। वहीं, अपराधियों की तरफ से चलाई गई गोली की चपेट में आने से बिहटा थाने के तेज-तर्रार एसआई (SI) राजू कुमार सिंह भी घायल हो गए हैं। घायल पुलिस अधिकारी और अपराधी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नाविकों से रंगदारी वसूलने की मिली थी पुख्ता सूचना

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि सोन नदी में हथियारबंद अपराधियों का एक गिरोह वहां से गुजरने वाले नाविकों को डरा-धमका कर उनसे जबरन रंगदारी वसूल रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सबसे पहले मामले का सत्यापन किया। सूचना पुख्ता होने के बाद, अपराधियों की घेराबंदी करने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम परेव क्षेत्र स्थित सोन नदी में उतरी।

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने की फायरिंग, पुलिस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख रंगदारी वसूल रहे अपराधियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने खुद को घिरता देख पुलिस पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की इस दुस्साहसिक हरकत के बाद पुलिसकर्मियों ने भी मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। देखते ही देखते नदी के बीचों-बीच दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। कुछ देर तक चली इस मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में पुलिस की गोली लग गई, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे अपने कब्जे में ले लिया। घायल बदमाश की पहचान अवनीश कुमार के रूप में हुई है, जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एसआई की बांह को छूकर निकली गोली, हथियारों का जखीरा व नाव जब्त

इस गोलीबारी के दौरान अपराधियों की एक गोली बिहटा थाने के एसआई राजू कुमार सिंह की बांह को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें भी तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के भी इस अभियान में घायल होने की सूचना है, हालांकि पुलिस महकमे की तरफ से उनकी चोट को लेकर अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। मुठभेड़ शांत होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की सघन तलाशी ली, जिसमें मौके से पिस्टल समेत अन्य हथियार और अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही एक नाव को जब्त किया गया है।

एके-47 मामले में वांटेड है घायल अपराधी अवनीश, पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर

मुठभेड़ की बड़ी खबर मिलते ही पटना पश्चिमी के सिटी एसपी संकेत कुमार और डीएसपी अमरेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे हालात का जायजा लिया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि गोली लगने से घायल हुआ अपराधी अवनीश पटना पुलिस की ‘टॉप-10 अपराधियों’ की सूची में शामिल है। वह पूर्व में एके-47 से जुड़े एक बेहद गंभीर मामले में भी फरार चल रहा था। इस खूंखार अपराधी का पकड़ा जाना पटना पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मुठभेड़ के वक्त अवनीश के साथ गिरोह के और कितने सदस्य मौजूद थे और वे किस तरफ भागे हैं। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सोन नदी और आसपास के संभावित ठिकानों पर पुलिस की सघन छापेमारी और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |