मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत

On: Friday, August 28, 2026 4:56 PM

मगध लाइव न्यूज़ संवाददाता | कोंच
भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के दिन गया जिले के कोंच इलाके से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां ददरेजी-रफीगंज मुख्य मार्ग पर पड़रामा मोड़ के समीप दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। त्योहार के दिन हुई इस मनहूस घटना से जहां दो बहनों की राखी हमेशा के लिए उजड़ गई, वहीं दोनों मृतकों के परिवारों में खुशियों की जगह मातम का सन्नाटा पसर गया है।

तेज रफ्तार बनी काल, मौके पर ही एक ने तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलों की रफ्तार काफी तेज थी। विपरीत दिशा से आ रही दोनों बाइकों की पड़रामा मोड़ के पास सीधी और भीषण टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस खौफनाक हादसे में ददरेजी गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र शांतनु कुमार और प्रधान गांव निवासी बनारसी यादव के दामाद धर्मेंद्र यादव शिकार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना में धर्मेंद्र यादव को इतनी गहरी चोटें आईं कि उन्होंने घटनास्थल पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचते-पहुंचते शांतनु की भी गई जान, दो रेफर

हादसे के तुरंत बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इंसानियत का परिचय देते हुए गंभीर रूप से घायल शांतनु कुमार समेत तीन लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच पहुंचाया। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल में जांच के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने शांतनु कुमार को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल अन्य दो लोगों की स्थिति बेहद नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर और त्वरित इलाज के लिए मगध मेडिकल रेफर कर दिया है।

त्योहार की खुशियां मातम में तब्दील, परिजनों का बुरा हाल

रक्षाबंधन के दिन जहां एक तरफ घरों में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की तैयारियां कर रही थीं, वहीं इस मनहूस खबर के पहुंचते ही दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर मामले की आगे की कानूनी जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, यात्रियों को दिया ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का संदेश | रेलवे का बड़ा एक्शन: डीडीयू, गया और सासाराम में ‘किलेबंदी’ कर सघन टिकट जांच, बिना टिकट वालों से वसूले गए करीब 5 लाख रुपये | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई, तत्काल टिकट की कालाबाजारी करते दलाल रंगेहाथ गिरफ्तार | मगध IG का बड़ा एक्शन: 4 लोगों को अवैध हिरासत में रखकर वसूली करने वाले अरवल थानाध्यक्ष सस्पेंड | DPDP कानून क्या है? क्या अब भ्रष्टाचार की खबर लिखने से पहले पत्रकारों को लेनी होगी अनुमति? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद | गया एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, कोलकाता जा रहे यात्री के बैग से बरामद हुआ 110 ग्राम सोने का बिस्कुट | बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस का 4 नवंबर से नियमित परिचालन शुरू, जानें रूट और टाइमिंग | गया में कबाड़ की आड़ में चल रहा था रेलवे के लोहे का काला कारोबार, आरपीएफ की रेड में शातिर रिसीवर गिरफ्तार | उड़ीसा में हत्या का प्रयास कर दिल्ली भाग रहे 5 शातिर अपराधी गया जंक्शन से गिरफ्तार, आरपीएफ और जीआरपी का बड़ा एक्शन | सतर्कता जागरूकता सप्ताह: डीडीयू मंडल में निकाली गई रैली, यात्रियों से कहा- अवैध वसूली का करें विरोध |