मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण

On: Wednesday, September 2, 2026 6:11 PM

गया: आगामी विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के दौरान देश-विदेश से गया पहुंचने वाले लाखों तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मेले में संभावित भारी भीड़ और यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार, 1 सितंबर की देर रात पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने गया जंक्शन का सघन निरीक्षण किया।

बारिश के बीच परखी जमीनी हकीकत देर रात हो रही बारिश के बीच डीआरएम श्री मीना ने स्टेशन परिसर का दौरा किया और उपलब्ध यात्री सुविधाओं तथा आवागमन व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पितृपक्ष मेले के दौरान स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन इस तरह होना चाहिए कि यात्रियों का आवागमन पूरी तरह सुगम और व्यवस्थित रहे। इसके साथ ही, यात्रियों को जरूरी जानकारी और हर संभव सहायता समय पर उपलब्ध कराने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

पुनर्विकास कार्यों और सफाई पर विशेष जोर निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने गया स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास (रीडेवलपमेंट) कार्यों की प्रगति की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेला अवधि के दौरान साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उनका मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि गया आने वाले हर तीर्थयात्री और यात्री को एक सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिले।

गया से डीडीयू तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण गया स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद, डीआरएम ने गया से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक रात्रिकालीन ‘विंडो ट्रेलिंग’ निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों और रेलवे परिसरों की सुरक्षा व व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग और स्टेशनों की निरंतर निगरानी तथा पूरी तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस पूरी निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान डीडीयू मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) श्री सूरज कुमार सहित सभी संबंधित शाखा अधिकारियों की टीम डीआरएम के साथ मौजूद रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका | सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए दर्जनों यात्री, वसूला गया भारी जुर्माना | 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी |