मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर

On: Saturday, August 29, 2026 3:44 PM

मगध लाइव न्यूज़ डेस्क | फतेहपुर (गया)

गया जिले के फतेहपुर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक गुरपा पर्वत पर शनिवार दोपहर हुए दर्दनाक वज्रपात हादसे में अब तक 25 से अधिक श्रद्धालुओं की घायल होने की सूचना मिल रही है। वहीं मृतक की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले विकास कुमार के रूप में हुई है। रहने वालामगध लाइव द्वारा पूर्व में दी गई प्रारंभिक सूचना के बाद, अब घटनास्थल से घायलों का आंकड़ा और बचाव कार्य से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने लगी है। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करते हुए बेस कैंप पर पांच एंबुलेंस को तैनात कर दिया है, ताकि दुर्गम पहाड़ी से नीचे लाए जा रहे घायलों को बिना समय गंवाए सीधे अस्पताल पहुंचाया जा सके।

सात लोग पहुंचे फतेहपुर अस्पताल, घायलों के नाम आए सामने

स्थानीय ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को पहाड़ से नीचे लाने का काम लगातार जारी है। नवीनतम जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक सात घायल श्रद्धालुओं को फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लाया जा चुका है, जहां चिकित्सकों की टीम उनके इलाज में जुट गई है। अस्पताल पहुंचे घायलों में गुरपा के स्थानीय निवासी महेंद्र प्रसाद की पुत्री प्रिया कुमारी और रामदेव पासवान के पुत्र संजय पासवान शामिल हैं। इनके साथ ही खुशी कुमारी, कांटी निवासी शुभम कुमार, आदल कुमार, आकाश कुमार और सुबोध कुमार भी इस प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

गंभीर हालत के चलते शुभम कुमार गया रेफर, रेस्क्यू जारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायलों में से कांटी के रहने वाले शुभम कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए तुरंत गया रेफर कर दिया है। बाकी घायलों का इलाज फतेहपुर में ही चल रहा है और प्रशासन उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। पहाड़ की अधिक ऊंचाई और सीढ़ियों वाले दुर्गम रास्ते के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी समय लग रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों की भारी भीड़ और पुलिस प्रशासन के सहयोग से फंसे हुए अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास युद्ध स्तर पर जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |