मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र का किया दौरा , पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया सांत्वना

On: Saturday, January 6, 2024 4:26 AM

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। वे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में हुए आकस्मिक मृत्यु के पीड़ित परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने पहाड़पुर पंचायत के रातों गांव के रहने वाले रवि मांझी पिता मुंशी मांझी जो मुंबई में रहकर काम करते थे। काम करने के दौरान अचानक बीमार पड़ने और इलाज के क्रम में मौत हो गई थी। मांझी जी ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित समाजसेवी अंचल कुमार उर्फ उपेंद्र यादव ने बताया की मृतक रवि मांझी एक सामांजिक व्यक्ति थे। मुंबई में रहकर काम कर रहा था इस दौरान उनकी तबियत अचानक से खराब हो गई। जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।


तत्पश्चात मांझी जी ने फतेहपुर प्रखंड के सर्वोदय पुरी गांव पहुंचे जहां एक आगलगी की घटना के शिकार मृतक मुंशी मांझी और पत्नी बसंती देवी के परिजनों से मिले साथ ही अंबातरी पंचायत के पूर्व मुखिया देवनंदन यादव के शोक संतप्त परिवारों से भी जाकर के मिले और ढाढस दी। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनाराम मांझी ने बताया की देवनन्दन यादव निर्भिक और निडर मुखिया रहे हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से जिलाधिकारी से बात कर आपदा राहत देने को कहा। साथ उन्होंने आश्वाशन देते हुए कहा कि जो भी बिहार सरकार से सरकारी प्रावधान के तहत मदद है वह सभी मदद उपलब्ध कराया जाएगा और आकस्मिक मृत्यु आपदा लाभ भी पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। दुख के इस घड़ी में सभी लोग साथ में है ।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ई.नंदलाल मांझी , जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी , फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष विकास मांझी, आयुष पासवान, मनोज मांझी, भाजपा नेता कृष्ण सिंह, रामविलास मांझी, सुनील मांझी, सुरेश मांझी, मोहम्मद केसर आलम, कुलदीप मांझी, पिंटू मांझी सहित कई अन्य हम पार्टी के कार्यकर्ता साथ रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |