न्यूज शेयर करें

देवब्रत मंडल

दहेज उत्पीड़न के एक मामले में झारखंड की पुलिस ने गया के रामपुर थाना की पुलिस की मदद से गया कॉलेज के वाईस प्रिंसीपल विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। उत्पीड़न का आरोप इनकी बहू ने लगाया है। मामला एक साल पहले से चला आ रहा है। रामपुर थानाध्यक्ष ने एक मीडिया हाउस से इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि झारखंड के हजारीबाग की पुलिस श्री सिंह को इनके एपी कॉलोनी स्थित आवास से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। हजारीबाग में दर्ज मामले के बाद पुलिस के गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहे थे। इस बीच जब सूचना मिली कि आरोपी वाईस प्रिंसिपल अपने गया स्थित आवास पर हैं तो हजारीबाग की पुलिस गया के रामपुर थाना की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है।

Categorized in:

MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: May 21, 2024