न्यूज शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अभिप्रेरित “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर 01 अक्टूबर को कई जगहों पर विभिन्न संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के द्वारा लोगों ने सफाई अभियान के तहत साफ सफाई किया। गया नगर निगम के वार्ड नं 20 के पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धर्मेन्द्र कुमार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत आजाद पार्क में साफ सफाई खुद अपने हाथों से करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं वार्ड नं 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोको कॉलोनी स्थित गांधी मंडप में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाया। इनके साथ पार्षद प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार मंडल और अन्य लोगों ने इस अभियान में हाथ बटाया। इस मौके पर सतीश पासवान, विवेक कुमार उर्फ बेगू आदि सहित अन्य कई लोग साथ रहे। वहीं निगम के सफाई कर्मचारी भी साथ थे।

वहीं केंद्रीय विद्यालय क्रमांक -1 के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता की अगुवाई में शिक्षक, कर्मचारीगण , एनसीसी, स्काउट गाइड के बच्चों एवं समुदाय के सदस्यों द्वारा विद्यालय के आसपास तथा विद्यालय के खेल के मैदान एवं प्रांगण की बड़े उत्साह के साथ गहन सफाई की गई। लगभग 20 बैग कचरा एकत्रित हुआ जिसका नगर निगम की गाड़ी द्वारा ले जाकर निस्तारण किया गया । साथ ही आम जन में भी सफाई के प्रति जागरूकता भी पैदा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी के योगदान की सराहना की एवं भविष्य में इस तरह के अभियान को समय-समय पर चलाते रहने के लिए सभी को प्रेरित किया। वार्ड पार्षद एवं विद्यालय के प्राचार्य ने भविष्य में इस तरह के अभियान को समय-समय पर चलाते रहने के लिए सभी को प्रेरित किया।

Categorized in:

Gaya,

Last Update: October 1, 2023