मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 32वी वाहिनी ने आयोजित किया बकरी पालन प्रशिक्षण

On: Thursday, February 15, 2024 10:58 PM

फतेहपुर (गया): 32वी वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने नक्सल प्रभावित ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बकरी पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), गया के माध्यम से 32वी वाहिनी के “जी” समवाय गुरपा के द्वारा कराया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण का शुभारंभ 15 फरवरी को कमांडेंट श्री ललित कुमार के हाथों किया गया। इस मौके पर कमांडेंट ललित कुमार ने प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की और उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस प्रशिक्षण में 50 युवाओं ने भाग लिया है।

बकरी पालन प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। इस प्रशिक्षण में युवाओं को बकरी पालन की विधि, बकरी की नस्ल, बकरी का चारा, बकरी की बीमारियां और उनका इलाज, बकरी का व्यापार आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर मुकेश कुमार (अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर, गया), अनिकेत कुमार – सहायक तकनिकी प्रबंधक (आत्मा) ट्रेनर , डॉ० प्रवीण रंजन, रविकांत घुड़सवार, अरुण कुमार यादव व पवन कुमार, थाना प्रभारी फतेहपुर प्रशांत कुमार सिंह, लोधवे पंचायत के मुखिया संजय शर्मा, कठौतिया केवाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के पति रणजीत कुमार व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका | सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए दर्जनों यात्री, वसूला गया भारी जुर्माना | 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी |