न्यूज शेयर करें

आरोपी पति को पुलिस को किया गिरफ्तार

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरपा ओपी अंतर्गत रंगैनी गांव में एक 25वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतका के नईहर के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका संगीता कुमारी को ससुराल में शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल के अन्य लोग प्रताड़ित करते थे। 15दिन पूर्व ही इस बात को लेकर सामाजिक स्तर पर पंचायती किया गया था। लेकिन पंचायती के बाद भी संगीता के साथ बेरहमी से मारपीट किया गया था। इस मारपीट के कारण उसे अंदरूनी चोटे लगी और इसके कारण ही उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका के पति कृष्ण कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। उसे नौडिहा झुरांग में ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया गया था। स्थिति में सुधार नहीं होने पर फतेहपुर में दिखाया गया था।

पुलिस के समक्ष मृतका के पिता भुनेश्वर यादव ने बताया कि संगीता कुमारी फतेहपुर थाना क्षेत्र के छोटकी ढूब्बा की रहने वाली थी। आठ साल पहले धूमधाम से रंगैनी निवासी कृष्णा कुमार से शादी हुई थी। गत वर्ष दोनों की एक संतान हुई थी हालांकि कुछ दिन बाद संतान की मौत हो गयी।

वहीं इस मामले में मृतका के परिजनों द्वारा पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर हत्या के आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पति कृष्णा कुमार को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेंडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि मामले को लेकर मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

Categorized in:

Crime,

Last Update: September 16, 2023