मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जुएं में जीते हुए रुपए नही मिलने पर सद्दाम की हुई थी हत्या, गया पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

On: Saturday, February 10, 2024 2:53 PM

गया के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते बुधवार को  मो सद्दाम के हत्या के मामले में गया पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही हत्या में प्रयोग किए गए हथियार समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  गया सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने शनिवार को हत्याकांड का खुलास एसएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।  प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि सद्दाम की हत्या जुआ खेलने के दौरान मात्र ₹1000 को लेकर की गई थी।  आरोपी इम्तियाज ने बताया कि वह बाकें गली के रास्ते अपने घर जा रहा था।  इसी दौरान सद्दाम बालू पर बैठकर जुआ खेल रहा था। वह भी खेलने लगा और ₹1000 जीत गया, पर सद्दाम पैसा नहीं दे रहा था। जिसके बाद हाथपाई हुई।
जिसके बाद इम्तियाज घर से जाकर देसी हथियार लाकर उसपर गोली चला दी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया में भर्ती कराया गया परंतु उसकी मौत हो गई। परिजनों के द्वारा इस मामले में कोतवाली थाना में केस दर्ज कराई थी। हत्याकांड के सफल उद्भेदन के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया एवं टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी को चाकंद थाना क्षेत्र से घटना के 48 घंटे के अंदर कांड में प्रयोग किए गए हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |