मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

इंटरसिटी एक्सप्रेस से शराब के साथ तस्कर को आरपीएफ की टास्क टीम ने किया गिरफ्तार

On: Wednesday, January 17, 2024 1:50 PM

देवब्रत मंडल

आरपीएफ की टास्क टीम ने धनबाद-सासाराम इंटरसीटी एक्सप्रेस से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ़ पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि टनकुप्पा स्टेशन पर गाडी सं० 13305 धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन पर फरार अपराधी की खोजबीन हेतु सवार हुए। अलग अलग कोचों में टीम के सदस्य चढ़ गये। टीम सरकारी वाहन से फरार अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने टनकुप्पा गई थी। खोजबीन के क्रम में गाड़ी जब मानपुर स्टेशन पास कर रही थी तो सामान्य कोच स० EC/41052 में देखा गया कि एक व्यक्ति सीट के नीचे से भारी बोरा को उतारने हेतु खीच कर निकाल रहा है। जिससे शराब की गंध आ रही थी। शक होने पर पूछताछ करने पर उसने बताया कि इसमे देशी शराब है। तत्पश्चात उससे उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम छोटू कुमार पिता सूरज पासवान (काल्पनिक नाम) पता गाँधीनगर मानपुर थाना मुफसिल जिला गया बताया। पूछताछ के क्रम में गाड़ी गया रेलवे स्टेशन चली आई। गया स्टेशन पर उस व्यक्त्ति को तथा उसके कब्जे के दोनों बोरे को उतारा गया। दोनों बोरों से 64 लीटर देशी शराब को जप्त किया गया। उपनिरीक्षक जावेद एकबाल के लिखित शिकायत पत्र के साथ आरोपी और जब्त शराब जीआरपी थाना को सुपुर्द किया गया। जिसके आधार पर जीआरपी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹3840/- आंकी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का भव्य आगाज, मंदिर विकास पर दिया गया जोर | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच | दानापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी और अवैध बालू खनन गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों के साथ 4 खूंखार अपराधी गिरफ्तार | गुरपा बाजार से अगवा कर युवक को कमरे में बनाया बंधक, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान | गुरुआ के लालगढ़ में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 घरों में भीषण चोरी, नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकद उड़ाए | ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप |