वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

गुरुवार को गया जंक्शन के कुछ दूर पहले नार्थ आउटर केबिन एलसी गेट नंबर 71/सी (बागेश्वरी गुमटी) के पास ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। रेलवे सुरक्षा बल के गया पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि गुरुवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मृत सुदामा सिंह गया शहर के बालाजी नगर कॉटन मिल में जमीन लेकर अपना घर बनवा रहे थे। नई गोदाम मोहल्ले में फिलहाल रह रहे थे। घटना के दिन वे बालाजी नगर आने के क्रम में यह हादसा हो गया। बता दें कि बरामद स्कूटी में रहे कागजात के आधार पर घायल व्यक्ति की पहचान सुदामा सिंह के रूप में हुई थी। जो कि मगध प्रमंडल के औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र के परसाडीह के रहने वाले हैं। जो एक रिटायर्ड शिक्षक थे। घटना के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए चिकित्सक ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। जहां उनका निधन इलाज के क्रम में ही हो गया। बता दें सुदामा सिंह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। वे बेहोश हो गए थे। परिजनों के आने के बाद सारी जानकारी निरीक्षक अजय प्रकाश सिंह को दी गई। जिन्होंने बताया कि अस्पताल में ही इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया।