वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

सोमवार को संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में वैसे तो कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। जिसमें एक गया जिले के यातायात व्यवस्था से संबंधित है। सरकार ने गया जिला में पूर्व से कार्यरत दो यातायात थानों यथा गया यातायात थाना एवं बोधगया यातायात थाना के क्षेत्राधिकार का पुनर्निर्धारण से संबंधित प्रस्ताव पारित किया है। जिसके बाद यह जानना जरूरी हो गया है कि इस पुनर्निर्धारण के अनुसार किस यातायात थाना के क्षेत्र अंतर्गत गया जिले के कौन कौन से थाने आ गए हैं।
नगर यातायात थाना जिसके क्षेत्राधिकार इस प्रकार हैं:-
कोतवाली थाना, सिविल लाईन थाना, विष्णुपद थाना रामपुर थाना, डेल्हा थाना, मगध मेडिकल थाना, चन्दौती थाना, चाकन्द थाना, बेलागंज थाना, पाई बिगहा थाना, मेन थाना, मुफ्फसिल थाना. बुनियादगंज थाना, बजीरगंज थाना, फतेहपुर थाना, गुरुपा थाना, टनकुप्पा थाना, नीमचक बथानी थाना, अतरी थाना, खिजरसराय थाना, महकार थाना, गेहलौर ओपी एवं सरवहदा ओपी होंगे।
बोधगया यातायात थाना अंतर्गत
बोधगया थाना, चेरकी थाना, मगध विवि थाना, मोहनपुर थाना, टिकारी थाना, मऊ ओपी. पंचानपुर ओपी, कोच थाना, परैया थाना, गुरारू थाना, अलिपुर थाना, आती थाना, शेरघाटी थाना, बाराचट्टी थाना, आमस थाना, बांकेबाजार थाना, डोभी थाना, रौशनगंज थाना, गुरुआ थाना, धनगाई थाना, इमामगंज थाना, कोठी थाना, डूमरिया थाना, मैगरा थाना, छकरबंधा थाना, भदवर थाना, लुटुआ थाना एवं सोहैल थाना शामिल हैं।