मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मंत्री से मिला ठोस एवं सकारात्मक आश्वासन, 1 जनवरी से चला आ रहा जविप्र के विक्रेताओं की हड़ताल समाप्त

On: Friday, January 12, 2024 2:14 PM

जनवितरण विक्रेताओं से खाद्यान्न का उठाव वितरण करने की अपील

✍️ देवब्रत मंडल

शुक्रवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन बिहार प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल आठ सूत्री मांगों को लेकर विभागीय मंत्री खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह के आवास पर मिलकर वार्ता किया। वार्ता में मंत्री द्वारा दिए गए ठोस एवं सकारात्मक आश्वासन के बाद 1 जनवरी से चले आ रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। एसोसिएशन के नेता महेंद्र कुमार सिंह और डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि विक्रेताओं की सरकार के समक्ष लंबित 8 सूत्री मांगों पर बिंदु बार गहन विचार विमर्श करते हुए वार्ता हुई। जिसमें मंत्री द्वारा एक-एक बिंदु पर विचार करते हुए एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी के समक्ष आश्वासन दिया कि विभागीय स्तर पर जो भी मांग पूर्ति होने लायक है उसे मांग को विभागीय स्तर के बैठक बुलाकर और आपकी मांगों को शीघ्र ही विभागीय स्तर पर लागू कर दिया जाएगा। जिस‌ मांग पत्र के बिन्दु में सरकार को आर्थिक एवं वित्तीय मामला आता है तो उसके लिए एक कैबिनेट की बैठक बुलाकर उसे मांग की पूर्ति हेतु आने ‌वाले आर्थिक बोझ को आकलन करते हुए कैबिनेट की बैठक में विचार विमर्श कर लागू किया जाएगा। क्योंकि जन वितरण विक्रेताओं को ₹30000 मानदेय देने एवं प्रति क्विंटल ₹300 कमीशन देने वाली दो बात आप लोगों के द्वारा इस मांग पत्र में दर्शाया गया है तो सरकार इस पर गम्भीरता पूर्वक विचार विमर्श करेगी और यह आकलन करेगी की गुजरात सरकार के तर्ज पर मानदेय के निर्धारित करने पर क्या आर्थिक बोझ और दिल्ली सरकार एवं हरियाणा सरकार के तर्ज पर जो ₹200 मार्जिन मनी या कमिशन की बात उठाई गई है। उसमें सरकार की आर्थिक बोझ कितना होगा और वर्तमान समय में विक्रेताओं की कितना कमीशन दिया जा रहा है।

उसका आकलन करते हुए कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शीघ्र सम्मानपूर्वक दोनों मांग में से जो भी मांग सम्मानजनक होगा किया जाएगा। साथी ‌ही साथ अनुकंपा की लाभ देने हेतु भी कैबिनेट की मंजूरी बहुत जरूरी होगी इस पर भी विचार विमर्श कैबिनेट की बैठक में कर लिया जाएगा और अन्य मांगों को विभागीय स्तर पर लागू करने योग्य है जिसमें पॉस मशीन संचालक के क्रम में जो आज तक ₹17 एवं ₹21 विक्रेताओं को नहीं दिया गया है उसे राशि को भी साथ ही साथ बिहार राज खाद्य निगम के पास जो आपका पैसा लंबित है उसका भी विभागीय स्तर पर गहन जांच पड़ताल कर का पैसा शीघ्र अतिशीघ्र देने हेतु आदेश विभाग द्वारा निर्गत किया जाएगा। विभागीय स्तर का जो हमारी कलम से एवं हमारे विभाग के स्तर से मांग लागू होना है उसको अति शीघ्र लागू किया जाए।

मंत्री ने संगठन को भरोसा दिलाया कि हड़ताल अवधि में किसी भी विक्रेताओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार का दणडनात्मक एवं दमनात्मक या कारणपृच्छा नोटिस जारी किया गया होगा उसे सरकार वापस ले लेगी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं किया जाएगा। नेताद्वय ने बताया मंत्री के बातों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए जनहित में हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। संगठन की ओर से प्रतिनिधिमंडल में बिहार प्रदेश के महामंत्री वरुण कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सचितानंद तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपाध्याय, प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश सह संगठन मंत्री कृष्ण कुमार चौबे, गया जिला सचिव डॉ. विजय कुमार यादव, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार सिंह, सूरज देव‌ पासवान, अभय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष कैमूर आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |