न्यूज शेयर करें

टिकारी संवाददाता: गांधी जयंती के अवसर पर सीयूएसबी, नगर प्रशासन, नेहरू युवा केन्द्र, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भाजपा सहित अन्य संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत एक दिन एक घंटा कार्यक्रम में लोग सड़क, गली, संस्थान परिसर में साफ सफाई के कार्य में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। नगर प्रशासन द्वारा टिकारी शहर चलाए गए स्वच्छता अभियान में एसडीओ, डीएसपी, कार्यपालक पदाधिकारी, कनीय अभियंता, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद, कर्मचारी, समाजसेवी एवं सफाई कर्मियों ने भाग लिया। बाजे गाजे के साथ चलाए गए अभियान में अन्दरकीला से बेल्हड़िया मोड़ तक मुख्य मार्ग में साफ सफाई की गई। इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से स्वच्छता बनाये रखने की अपील की।

इसी प्रकार नेहरू युवा केंद्र द्वारा सीमुआरा स्थित सूर्य मंदिर एवं तालाब परिसर की साफ सफाई किया गया। वंही भाजपा नगर मंडल द्वारा पंचदेवता मंदिर परिसर, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्कूल, विवाह मंडप आदि की साफ सफाई की गई। जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मउ सूर्यमंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी प्रकार भाजपा दक्षिण मंडल द्वारा गोपालपुर में साफ सफाई का कार्य किया गया। पीएम मोदी के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा का अभियान विभिन्न गांवो और मुहल्ले में स्थानीय युवाओं द्वारा चलाया गया और लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक बनने की अपील की।

Categorized in:

Gaya,

Last Update: October 1, 2023