न्यूज शेयर करें

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गया-पटना सड़क मार्ग पर शुक्रवार की शाम चाकन्द स्टेशन बाजार के समीप हाइवा एवं ट्रैक्टर के सीधी टक्कर में दो महिला चपेट में आ गयी। जिसमें एक की मौत घटना स्थल पर हो गयी। वही दूसरा गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम पटना की ओर से आ रही हाइवा एवं विपरीत दिशा से आ रही दो ट्रैक्टर चाकन्द स्टेशन बाजार के समीप सीधी टक्कर हो गयी। दोनो ओर के वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक ट्रैक्टर सड़क मार्ग से तीस फिट बाहर फेका गया। इसी दौरान पूजा कर लौट रही गुरुआ थाना क्षेत्र के धर्मेन्द्र मांझी के 30 वर्षीय पत्नी माधुरी देवी की मौत घटना स्थल पर हो गयी। मृतक चाकन्द निवासी साहेब मिस्त्री की बेटी थी। जो अभी अपने मायके आयी थी। वही दूसरी महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी। जिसे इलाज हेतु गया ले जाया गया। घटना के बाद तीनों वाहनों के चालक गाड़ी छोड़ भागने में सफल हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने चाकन्द स्टेशन के समीप गया-पटना सड़क मार्ग को जाम कर दिया। जो खबर लिखे जाने तक जारी था। जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी।

रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज

Categorized in:

Gaya,

Last Update: October 20, 2023