
टिकारी संवाददाता: नेहरू युवा केंद्र के तत्त्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह इंटेलिजेंस कोचिंग सेंटर, बहेलिया बिगहा, टिकारी में मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। आयोजक मंडली में कार्यक्रम में आए अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सह लेखक हिमांशु शेखर एवं शिक्षाविद अक्षय कुमार को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। हिमांशु शेखर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय बचपन से ही एक क्रांतिकारी विचार के थे। उन्होंने राष्ट्र गौरव में ही निज गौरव की महत्ता को स्थापित किया।
वे आजादी के बाद कांग्रेस की नीतियों के विरोध में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर जनसंघ की स्थापना किया, एवं लोकतंत्र में विपक्ष की सकारात्मक भूमिका का निर्वहन किया। वे सरकार के सही कार्यों का खुले मन से समर्थन किया, लेकिन उनके गलत नीतियों का विरोध करते थे। हिमांशु शेखर में कहा कि, आज उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की मजबूत सरकार है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है अपने आप को दीनदयाल के अनुयायी बताने वाले लोग भी उनकी हत्या के रहस्य को नहीं सुलझा सके है। इस कार्यक्रम में सौरव शर्मा ,क्षितिज कुमार , गौरव कुमार,गौरव चंद्रवंशी सहित दर्जनों युवा शामिल थे।