
टिकारी संवाददाता: आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के द्वारा शुक्रवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना का नेतृत्व कर रही सुनीता कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघर्ष संयुक्त समिति के आवाहन पर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल अवधि मे कार्यालय पर लगातार धरना प्रदर्शन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक हमारी प्रमुख मांगों को पूरा नहीं करती हड़ताल जारी रहेगा। धरना में उपस्थित सीमा कुमारी, मधु कुमारी, सुजाता कुमारी, अनिता कुमारी, रूबी, कुमारी, पम्मी कुमारी, मालती देवी सहित सभी सेविका सहायिका मौजूद थी।